{"_id":"5a52524f4f1c1b1c198b5617","slug":"31515344463-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव : अजय अध्यक्ष और अक्षय बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव : अजय अध्यक्ष और अक्षय बने सचिव
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र संघ चुनाव : अजय अध्यक्ष और अक्षय बने सचिव
गुलावठी। डीएनपीजी कॉलेज छात्र संघ के चुनाव में अजय यादव को अध्यक्ष एवं अक्षय कुमार को सचिव निर्वाचित किया गया है। कॉलेज के चुनाव आयुक्त अतुल तोमर ने बताया कि प्रीति यादव उपाध्यक्ष, नमन कुमार संयुक्त सचिव एवं प्रभात तेवतिया कोषाध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं।
अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशी अजय यादव को 204 तथा उनके प्रतिद्वंदी मोहसिन को 199 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए विजयी प्रीति यादव को 190 तथा उनकी प्रतिद्वंदी कोमल को 182 मत मिले। सचिव पद के लिए विजयी अक्षय कुमार को 198 मत मिले तथा उनके प्रतिद्वंदी मांगेराम को 188 मत मिले। संयुक्त सचिव के लिए विजयी नमन कुमार को 189 मत मिले तथा प्रतिद्वंदी मीनू चौधरी को 188 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए विजयी प्रभात तेवतिया को 199 मत मिले तथा उनके प्रतिद्वंदी सिद्धार्थ को 181 मत मिले। जैसे ही चुनाव परिणामों की घोषणा हुई, विजयी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाते हुए निकल पड़े। जबकि कई हारे हुए प्रत्याशियों ने जीत का अंतर कम होने के कारण दोबारा मतदान कराने की मांग की। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ.महेंद्र कुमार ने बताया कि मतगणना के दौरान प्रत्येक मत पत्र पर प्रत्याशियों के एजेंटों की सहमति ली गई। चुनाव बिल्कुल निष्पक्ष व पारदर्शी रूप से सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि कई प्रत्याशियों ने दोबारा मतदान कराने की मौखिक मांग की है, परंतु उनके पास कोई लिखित अनुरोध नहीं आया है। मतदान में कुल 747 मतों में से 429 मत पड़े । मतगणना के दौरान प्राचार्या डॉ.ममता शर्मा, डॉ.वीके शर्मा, चुनाव आयुक्त अतुल तोमर, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ.महेंद्र कुमार तथा प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। रविवार को सुबह 9 बजे से ही कॉलेज में मतदाताओं की कतार लगने लगी थी। इस दौरान कॉलेज गेट पर भरी पुलिस बल मौजूद रहा।