फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   314 complaints registered on 311-app on the first day, six resolved

Ghaziabad News: 311-एप पर पहले ही दिन 314 शिकायतें दर्ज, छह का निस्तारण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
314 complaints registered on 311-app on the first day, six resolved
गाजियाबाद। नगर निगम के गाजियाबाद-311 एप पर पहले ही दिन शिकायतों की झड़ी लग गई। महज 24 घंटे में शहर के 10 हजार से ज्यादा लोगों ने अपने मोबाइल में एप डाउनलोड किया। सोमवार शाम छह बजे से मंगलवार शाम छह बजे तक एप के माध्यम से 314 शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें महज छह का ही निस्तारण हो सका। सबसे ज्यादा शिकायतें शहर की सफाई और प्रकाश व्यवस्था खराब होने की मिलीं।
विज्ञापन

गाजियाबाद-311 एप की मदद से शहरवासी नगर निगम से जुड़ी समस्याओं का समाधान घर बैठे ही करा सकते हैं। निगम अधिकारियों का दावा है कि जिन शिकायतों का समाधान होने में लंबा समय लगता है उन्हें चंद घंटों में निस्तारित कर दिया जाएगा। हालाकि, एप पर एक के बाद एक शिकायतों की फेहरिस्त मिलने पर नगर निगम अधिकारियों के पसीने छूट गए। आमतौर पर दफ्तर जाकर लिखित शिकायत करने वालों की संख्या प्रतिदिन आधी भी नहीं होती है लेकिन अब शहरवासियों को मोबाइल एप पर समस्याओं के समाधान का विकल्प मिला है तो लोगों का अच्छा खासा रुझान इस नई शुरुआत के प्रति दिख रहा है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पहला दिन होने के कारण निस्तारित शिकायतों की संख्या ज्यादा नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे अधिकारी-कर्मचारी एप से शिकायतों का निस्तारण करने में पारंगत हो जाएंगे। सिटीजन एप पर 23 विकल्प दिए गए हैं, जिन पर क्लिक कर 66 तरह की समस्याओं का समाधान कराया जा सकेगा। अगले एक महीने में शत-प्रतिशत स्टाफ की आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित हाजिरी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

---------
दान के लिए भी बढ़े हाथ
311-एप पर केवल शिकायतें ही नहीं दर्ज हो रही हैं, बल्कि लोग अपना सामाजिक दायित्व भी इसके जरिये निभा रहे हैं। मोबाइल एप पर कपड़े और किताबें दान करने का विकल्प भी दिया गया है। पहले ही दिन दो लोगों ने एप पर कपड़े और दो ने किताबें दान करने के लिए आवेदन किया। इसके अलावा दो जगह से मंदिरों में इस्तेमाल पूजा सामग्री, एक जगह से कंपोस्ट और तीन म्यूटेशन से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। ई-लाइब्रेरी का विकल्प चुनकर पाठ्य सामग्री का चयन भी विद्यार्थियों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोई भी नया काम करने में कुछ दिक्कतें आती ही हैं। बहुत जल्द निगम के अधिकारी-कर्मचारी स्मार्ट वर्क कल्चर में ढल जाएंगे। निश्चित तौर पर इस सुविधा का पूरा लाभ शहरवासियों को मिलेगा। - सुनीता दयाल, महापौर
--------------------
किसकी कितनी शिकायतें
स्वास्थ्य विभाग 67
स्ट्रीट लाइट 47
निर्माण विभाग 39
जलकल 20
अतिक्रमण 18
उद्यान विभाग 16
वायु प्रदूषण 15
सीवर 12
डेयरी 4
संपत्ति कर 2
पार्किंग 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed