{"_id":"658493cb891ee82b090fc2e6","slug":"305-members-of-co-operative-society-sitting-with-rs-432-crore-rc-issued-ghaziabad-news-c-133-1-bul1002-8982-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 4.32 करोड़ दबाए बैठे सहकारी समिति के 305 सदस्य, आरसी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 4.32 करोड़ दबाए बैठे सहकारी समिति के 305 सदस्य, आरसी जारी
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले सहकारी समितियों के 305 सदस्य किसान सहकारी बैंकों का 4.32 करोड़ रुपये ऋण नहीं लौटा रहे हैं। यह सभी किसान एक लाख रुपये से अधिक ऋण वाले हैं। इन किसानों ने वर्ष 2007 के बाद ऋण जमा नहीं किया। ऐसे में अब इस पर विभाग की ओर से आरसी जारी की गई है।
सहकारिता विभाग किसानों को सस्ते ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। प्रत्येक वर्ष लक्ष्य आता है तो नियमानुसार किसान बैंक इसका वितरण करते हैं। एआर कोऑपरेटिव अमित त्यागी ने बताया कि जो 305 किसान बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी ऋण जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे किसानों की आरसी जारी कर दी है। अब इन किसानों से आरसी के माध्यम से ही ऋण की वसूली की जाएगी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले से बकायेदारों से वसूली होगी इसके लिए जिले में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
--
वर्ष 2023-24 में 563 करोड़ का बांटा ऋण
सहकारिता विभाग के एआर कोऑपरेटिव अमित त्यागी ने बताया कि किसानों को वर्ष 2023-24 में 809.65 करोड़ का ऋण बांटने का लक्ष्य मिला था। लेकिन इसके सापेक्ष 563.71 करोड़ का ऋण किसानों को बांटा गया है। जिले में सहकारी बैंकों की सभी शाखाओं के माध्यम से यह ऋण किसानों को दिया गया है।