{"_id":"6ae649f13b8ab7a8030afd1a","slug":"300-state-transport-buses-will-run-extra-trips-during-diwali-and-chhath-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26107-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दीपावली और छठ पर 300 रोडवेज की बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दीपावली और छठ पर 300 रोडवेज की बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। दीपावली और छठ पर्व पर घर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पांच नवंबर से परिवहन निगम (रोडवेज) ने अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी की है। गाजियाबाद रीजन के सात डिपो से 300 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इनका संचालन यात्रियों की उपलब्धता और भीड़ के अनुसार आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डे से किया जाएगा। दिल्ली से लखनऊ, बरेली, हरदोई, आजमगढ़, सोनौली, बदायूं, मैनपुरी, कानपुर और एटा-अलीगढ़ मार्ग पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
इनमें दो हाई एंड, 55 जनरथ व एसी शताब्दी और 243 साधारण बसें शामिल हैं। सबसे अधिक 70 बसें दिल्ली-बदायूं मार्ग पर लगाई जाएंगी। वहीं, दिल्ली-बरेली मार्ग पर 42, एटा-अलीगढ़ मार्ग पर 50 और दिल्ली-मैनपुरी मार्ग पर 35 अतिरिक्त बसें चलेंगी। डिपो वार व्यवस्था में खुर्जा को 40, बुलंदशहर को 45, सिकंदराबाद को 30, हापुड़ को 45, लोनी को 45, साहिबाबाद को 45 और कौशांबी को 50 अतिरिक्त बसें आवंटित की गई हैं। बसों का सही संचालन करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे लगाई जाएगी। राउंड द क्लॉक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जहां से बसों की निगरानी होगी। इसके अलावा पांच से आठ नवंबर तक आनंद विहार बस अड्डे पर तकनीकी कर्मचारियों की टीम तैनात रहेगी।
इनसेट
11 दिन ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
त्योहार पर लगातार ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए निगम ने प्रोत्साहन योजना के तहत न्यूनतम 11 दिन ड्यूटी करने और प्रतिदिन औसतन 300 किमी बस चलाने पर 400 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 12 दिन की पूरी ड्यूटी करने पर 4800 रुपये मिलेंगे। निर्धारित दूरी से अधिक बस चलाने पर प्रति किलोमीटर 55 पैसे अतिरिक्त मानदेय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- --
त्योहार पर बसों के संचालन और यात्रियों की सुविधा पर नजर रखने के लिए 24 घंटे कमांड कंट्रोल सेंटर सक्रिय रहेगा। भीड़ वाले बस अड्डों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती कर बसों का संचालन कराया जाएगा। -केसरी नंदन चौधरी, आरएम गाजियाबाद