फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   283 people held hostage in Myanmar were brought to India

Ghaziabad: म्यांमार में बंधक बनाए गए 283 लोग लाए गए भारत... सीबीआई एकाडेमी में हुई पूछताछ; साझा की आपबीती

Tue, 11 Mar 2025 06:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Mar 2025 06:21 PM IST
सार

सीबीआई की पूछताछ में बंधनमुक्त आईटी विशेषज्ञों ने बताया कि उन्हें म्यांमार से कॉल करके विदेश में नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया। जहां इन्हें अपने-अपने क्षेत्र के लोगों से उनकी ही भाषा में बात कर साइबर ठगी करने को कहा गया।

विज्ञापन
283 people held hostage in Myanmar were brought to India
हिंडन एयरपोर्ट - फोटो : X @AAI_Official

विस्तार

म्यांमार में बंधक 530 लोगों में से 283 को सोमवार की देर रात सीआईआई और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसी की निगरानी में हिंडन एयरपोर्ट पर लाया गया। इनमें से कुछ आईटी विशेषज्ञ भी हैं। हिंडन एयरपोर्ट पर करीब एक घंटे तक इनसे पूछताछ की गई। इसके बाद इन्हें बसों द्वारा सीआरपीएफ की निगरानी में मधुबन बापूधाम स्थित सीबीआई  एकाडेमी में लाया गया। जहां रातभर पूछताछ करने के बाद सुबह सात बजे इन्हें उनके घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम 247 बंधकों को विमान से हिंडन एयरपोर्ट पर लाया जाएगा।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सीबीआई की पूछताछ में बंधनमुक्त आईटी विशेषज्ञों ने बताया कि उन्हें म्यांमार से कॉल करके विदेश में नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया। जहां इन्हें अपने-अपने क्षेत्र के लोगों से उनकी ही भाषा में बात कर साइबर ठगी करने को कहा गया। विरोध करने पर उन्हें यातनाएं दी गईं और कई दिनों तक भूखा प्यासा रखा गया। उन्हें मोहड़ी नामक शहर में बंधक बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों तक भूखे प्यासे रहने पर वह साइबर ठगी करने को तैयार हुए। उन्हें म्यावाड़ी नाम स्थान पर करीब 40 दिनों तक प्रशिक्षण भी दिया गया। जिसके बाद पहले इनका इस्तेमाल कॉलिंग करने और सीनियर को सक्षम अधिकारी बताकर कॉल ट्रांसफर करने का काम दिया गया। इसके बाद उनसे डिजिटल अरेस्ट, पुलिस थ्रेट फ्रॉड, फोन हैक, कस्टमर केयर फ्रॉड, शेयर ट्रेडिंग और टेलीग्राम टास्क फ्रॉड करने के लक्ष्य दिए जाने लगे। दिन में तीन सफल कॉल न होने पर उन्हें पीटा जाता था और लक्ष्य पूरा करने का दबाव डाला जाता था।

विज्ञापन

भाषाओं के अनुसार मिली सूची
साइबर ठगों ने जो जिस क्षेत्र का था और वहां की भाषा का ज्ञान रखता था, उसे उसी क्षेत्र की सूची नाम और नंबर सौंपा जाता था। सूत्रों की मानें तो बंधनमुक्त हुए कुछ लोग आईटी विशेषज्ञ भी नहीं हैं। कुछ ऐसे हैं जो वहां साइबर ठगी में सहायता करते थे। जैसे भारतीय बैंक खाते प्राप्त करने के लिए लोगों से दोस्ती करने और उन्हें लालच देकर बैंक खाते मुहैया कराने का काम भी दिया गया। महिलाओं से सेक्सटॉर्सन फ्रॉड कराया गया।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed