{"_id":"6a0cc424a66a842b9d0e3ad1","slug":"28-thousand-rupees-were-withdrawn-from-the-account-by-taking-atm-card-details-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109555-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर खाते से 28 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर खाते से 28 हजार उड़ाए
विज्ञापन
मुरादनगर। साइबर ठगों ने फोन पर एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर एक व्यक्ति के खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
राधेश्याम विहार निवासी संजीव कुमार ने बताया कि मेरे पास सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए एटीएम कार्ड बंद होने की बात कही। झांसे में आकर संजीव कुमार ने फोन पर अपने एटीएम कार्ड की जानकारी साझा कर दी। कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल फोन पर खाते से 28 हजार रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने बैंक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।