फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   28 वोटों से जीतकर प्रदेश अभियंता संघ के महासचिव बने प्रभात 

28 वोटों से जीतकर प्रदेश अभियंता संघ के महासचिव बने प्रभात 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
28 वोटों से जीतकर प्रदेश अभियंता संघ के महासचिव बने प्रभात 
- लखनऊ में विद्युत अधिकारियों ने ऑनलाइन दिलाई विजेताओं को शपथ  -मोहन नगर सब-स्टेशन में स्टाफ ने किया फूल माला पहनाकर स्वागत माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के चुनावों में मोहन नगर सब-स्टेशन के एसडीओ प्रभात कुमार ने 28 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ 1285 वोट हासिल की। बुधवार को मुख्य चुनाव अधिकारी ने संघ के सभी विजेताओं को ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराया। उधर, सब-स्टेशन के स्टाफ ने विजेता प्रभात कुमार का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।  बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ में 18 पदों के लिए चुनाव हुए थे। उसमें गाजियाबाद से एसडीओ प्रभात कुमार ने महासचिव पद के पर्चा भरकर दावेदारी की थी। उन्होंने मंगलवार को सम्पन्न हुए चुनाव में वर्तमान में महासचिव रहे राजीव सिंह को 1285 वोटों के साथ राजीव सिंह को 28 वोटों से शिकस्त दी। जहां राजीव को 1257 वोट ही प्राप्त हुईं। उधर, जितेंद्र सिंह गुर्जर के खाते में 299 वोटें ही आईं। मुख्य चुनाव अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने प्रभात कुमार को विजेता घोषित किया। बुधवार को उन्होंने सभी विजेजा पदाधिकारियों को ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराई। विजेता प्रभात कुमार का कहना है कि प्रदेश में पहली बार पद जीतने के बाद अब उनका लक्ष्य अभियंताओं की तमाम समस्या को उठाकर उनका समाधान कराना है। इसमें इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल समेत अन्य प्रमुख्य मुद्दे शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद उनका सब-स्टेशन में जोरदार स्वागत भी हुआ।  ----------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed