फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   27 thousand farmers deprived of samman nidhi

सम्मान निधि से वंचित 27 हजार किसान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
27 thousand farmers deprived of samman nidhi
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉक डाउन में एक तरफ किसानों के कार्य बंद थे उसके ऊपर से सरकार से मिलने वाली सम्मान निधि भी किसानों तक नहीं पहुंची है। जिले में किसान सम्मान निधि से 27 हजार किसान वंचित हैं। पांच हजार किसान ऐसे हैं जिनके आधार कार्ड से नाम मैच नहीं हो रहे बाकी किसान जिनके सब दस्तावेज सही है उसके बावजूद भी उनको अभी तक लाभ नहीं मिल पाया है। सम्मान निधि योजना की पांचवी किस्त शासन की ओर से जारी कर दी गई है। 26 हजार 759 किसानों के खाते में पीएफएमएस के माध्यम से दो-दो हजार रुपये की राशि भेजी गई है। जबकि जनपद के करीब 60 हजार किसानों ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था, जिनमें से करीब पांच हजार किसानों के आवेदन आधार कार्ड के नाम और रजिस्ट्रेशन वाले नाम से मैच नहीं कर रहे थे । करीब 55 हजार किसान ऐसे हैं, जिनके आवेदन सत्यापन में पूरी तरह से सही पाए गए थे। बावजूद इसके 27 किसान ऐसे है जिनके खाते में अभी तक किसान सम्मान निधि योजना की पांचवी किस्त नहीं पहुंची है जबकि शासन की ओर से एक माह पहले ही किसानों के खाते में दो हजार रूपये की राशि पहुंचनी शुरू हो गई थी। योजना के लाभ से वंचित किसान विभाग में शिकायत कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसल बुवाई का काम शुरू गया है अगर योजना की राशि मिल जाती तो इससे खेती में थोड़ी मदद हो जाती।  जिला कृषि अधिकारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि जिन किसानों के बैंक खाते में योजना की किस्त नहीं पहुंची है उनके खाते में शासन की ओर से पीएफएमएस के माध्यम से दो-दो हजार रुपए की राशि जल्द ही भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed