{"_id":"61edeb3bdabaef075e38d042","slug":"26-more-electric-buses-will-land-on-kaushambi-muradnagar-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : कौशांबी-मुरादनगर रूट पर 26 से और पांच इलेक्ट्रिक बसें उतरेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : कौशांबी-मुरादनगर रूट पर 26 से और पांच इलेक्ट्रिक बसें उतरेंगी
Mon, 24 Jan 2022 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 24 Jan 2022 05:26 AM IST
सार
अब हर 15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी ई-बस की सुविधा। इस रूट पर अब बसों की संख्या 10 हो जाएगी।
विज्ञापन
ई-बस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौशांबी-मुरादनगर रूट पर बुधवार से पांच इलेक्ट्रिक बसें और उतारी जाएंगी। अधिकारियों ने तैयारी कर ली है। चलाने से पहले बसों के मेंटेनेंस का काम मंगलवार तक पूरा हो जाएगा। इस रूट पर अब बसों की संख्या 10 हो जाएगी। यात्रियों को 15 से 20 मिनट के अंतराल पर बसों की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
शासन ने पांच इलेक्ट्रिक बसें पिछली चार जनवरी को ही गाजियाबाद भेज दी थीं। हालांकि 22 जनवरी से ये चल पाईं। फिलहाल कौशांबी से लिंक रोड, मोहननगर, अर्थला, मेरठ तिराहा, गुलधर, दुहाई होते हुए मुरादनगर तक के 30 किमी लंबे इस रूट पर पांच बसों को उतारा गया है।
विज्ञापन
फिलहाल बसों की आवृत्ति कम होने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में गाजियाबाद सिटी के लिए मिली पांच अन्य बसों को भी इसी रूट पर उतारकर बसों की आवृत्ति बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह का कहना है कि शहर के लिए मिलीं पांच अन्य बसों को बुधवार से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
आज नौकरीपेशा लोगों को रहेगी सहूलियत
परिवहन निगम ने शनिवार से इन बसों का संचालन तो शुरू कर दिया, लेकिन सप्ताहांत के दिनों में यात्रियों की संख्या कम रही। दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू होने से भी नौकरीपेशा लोगों का आवागमन बसों में कम रहा। सप्ताह के पहले दिन सोमवार से इन बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या का आकलन किया जाएगा।