{"_id":"69cd75e0f4db30848904500f","slug":"25-year-old-water-tank-demolished-in-vaishali-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17320-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: वैशाली में 25 साल पुरानी पानी की टंकी को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: वैशाली में 25 साल पुरानी पानी की टंकी को किया ध्वस्त
विज्ञापन
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-5 में क्षतिग्रस्त पानी की टंकी बुधवार को ध्वस्त कर दी गई। नगर निगम की ओर से एक सप्ताह पहले इसकी घोषणा की गई। नगर निगम की टीम बुधवार सुबह ही टंकी पर पहुंच गई। आस-पास की सभी दुकानों को बंद कराया गया और मकानों के भी खिड़की दरवाजे बंद करा दिए गए। दोपहर 2:15 बजे निगम ने उसे जमींदोज कर दिया।
करीब दो दशक पूर्व वैशाली को जीडीए ने नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया था। तभी से यह नगर निगम के पास है। इसी वर्ष एक फरवरी को अचानक टंकी का ऊपरी हिस्सा टूट गया था। हालांकि कोई चोटिल नहीं हुआ। इस टंकी से करीब 15 हजार की आबादी को पानी आपूर्ति किया जाता था। टंकी के क्षतिग्रस्त होने पर पानी के लिए लोग प्रभावित होने लगे। नगर निगम ने पिछले दिनों लोगों को पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई और अब सुबह-शाम पंप चलाकर सप्लाई शुरू कर दी। एक माह पूर्व निगम ने टंकी को ध्वस्त करने का टेंडर किया था। बुधवार को नगर निगम की टीम की मौजूदगी में एजेंसी ने टंकी को जमींदोज कर दिया। वैशाली निवासी रोहित रावत ने बताया कि ध्वस्तीकरण के दौरान सभी के खिड़की दरवाजे बंद करा दिए गए थे।
क्या बोले अधिकारी
अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर का कहना है कि क्षतिग्रस्त टंकी को नगर निगम की टीम की देखरेख में ध्वस्त करा दिया गया। एक सप्ताह पूर्व लोगों को इसकी सूचना दे दी थी। अब दो हजार लीटर की नई टंकी का निर्माण शुरू किया जाएगा।