फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   247 out of 263 industrial units are exploiting groundwater illegally.

Ghaziabad News: 263 में 247 औद्योगिक इकाइयां कर रहीं हैं अवैध भूजल दोहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
247 out of 263 industrial units are exploiting groundwater illegally.
रश्मि ओझा
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले की 263 औद्योगिक इकाईयों में से 247 इकाईयां अवैध भूजल दोहन कर रही हैं। इनमें से भी कविनगर क्षेत्र की इकाईयां शत प्रतिशत अवैध रूप से दोहन करती पाई गई हैं। लघु सिंचाई विभाग सहित चार विभागों के अधिकारी मिलकर यह सर्वे कर रहे हैं जिसमें से अभी तक हुए सर्वे में यह रिपोर्ट सामने आई है।
अति भूगर्भ जल दोहन से गाजियाबाद रेड जोन में आ गया है। जल स्तर प्रति वर्ष ढाई से तीन मीटर नीचे खिसकता जा रहा है। इसके बाद प्रशासन ने जिले की सभी छोटी- बड़ी इकाईयों का सर्वे शुरू कर दिया है। जिले में लगभग 28 हजार छोटे बड़ी औद्योगिक इकाइयां चल रही हैं जिसमें से छह हजार इकाइयों की सूची राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने जल प्रबंधन समिति को सौंप थी। इन सभी में बोरवेल का सर्वे कराया जा रहा है। लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरिओम ने बताया कि बिना एनओसी के भूगर्भ जल दोहन करने वाली छह हजार इकाइयों की सूची मिली है जिसके आधार पर सर्वे चल रहा है। कुछ इकाइयों में ही एनओसी पाई गई है बाकी में अवैध रुप से भूजल दोहन होता पाया है। अभी और सूची आने वाली है। लगातार सर्वे अभियान चलेगा उसके इसको पूरा होने में कई महीने लगने की संभावना है।
विज्ञापन


पांच विभाग मिलकर कर रहे हैं सर्वे

लघु सिंचाई विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जल निगम, भूगर्भ जल विभाग और जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के अधिकारी जांच में लगे हैं।

गाजियाबाद का नगर-निगम ब्लॉक देश का पहला अधिसूचित क्षेत्र है। इसके बावजूद लगातार जलदोहन जारी है। यह सर्वे एक सैंपल भर है। जिले में 28 औद्योगिक क्षेत्र हैं इसके अलावा रिहायशी, व्यवासायिक क्षेत्रों का भी सर्वे होना चाहिए। नगर-निगम, नगर पालिका का कत्तर्व्य है कि वह सभी को पानी मुहैया कराए। इसके लिए मैंने उद्योगों को ट्रीटेड पानी की सप्लाई करने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश वशिष्ठ, विषय विशेषज्ञ,नामित सदस्य, भूगर्भ जल प्रबंधन समिति


रूप नगर ए ब्लॉक लोनी औद्योगिक क्षेत्र - 50 - 43
मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र - 15 -13
बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र - 44 - 44
साइट फोर, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र - 21 - 17
कविनगर औद्योगिक क्षेत्र - 130 - 130

सर्वे के बाद इन इकाइयों को नोटिस जारी किया जाएगा उसके बाद भी अनुमति ना लेने पर खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उद्योगों को ट्रीटेड पानी सप्लाई करने का भी प्रस्ताव आया था। उस प्रस्ताव पर साहिबाबाद क्षेत्र में काम चल रहा है।
राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed