फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   24 permanent CCTV cameras in the city will

शहर में लगेंगे 24 स्थाई सीसीटीवी कैमरे

Tue, 19 Jul 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Tue, 19 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
24 permanent CCTV cameras in the city will
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : Demo pic
 पहले चरण में शहर में दो दर्जन स्थानों पर स्थाई सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इसके लिए नगर निगम ने 50 लाख रुपये दे दिए हैं। यह कैमरे शहर के प्रमुख चौराहों हापुड़ चुंगी, राजनगर एक्सटेंशन, मेरठ रोड तिराहा, मोहन नगर, लालकुआं, विजयनगर बाईपास, चौधरी मोड़, नया बस अड्डा, पुराना बस अड्डा, रेलवे स्टेशन कट, कालकागढ़ी, मालीवाड़ा, हिंडन, वैशाली, कौशांबी, इंदिरापुरम आदि पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में सोमवार को एसपी ट्रैफिक ने सीसीटीवी कैमरे लगाने वाली एक कंपनी के अफसरों के साथ वार्ता की। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही कैमरे लगाने का काम पूरा कर दिया जाएगा। सभी कैमरे कंट्रोल रूम से अटैच होंगे। जिस थाना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, उसकी देखरेख और निगरानी की जिम्मा उसी थाने की पुलिस का होगा। बता दें कि गाजियाबाद में शासन की तरफ से 500 कैमरे लगाए जाने हैं, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अस्थायी 200 कैमरे भी शहर और मेरठ रोड पर लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed