फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   23 drug smugglers arrested, Rs 60 lakh recovered

Ghaziabad News: मादक पदार्थों सहित 23 तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख रुपये बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
23 drug smugglers arrested, Rs 60 lakh recovered
गाजियाबाद। कमिश्नरेट पुलिस ने एक जनवरी से मादक पदार्थों से जुड़े अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर 23 तस्करों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर तीन थाना नंदग्राम, मोदीनगर और क्रॉसिंग रिपब्लिक से की कार्रवाई की बाबत प्रेसवार्ता की है। इस दौरान 10 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके से भारी मात्रा में मादक पदार्थ करीब 60 लाख रुपये और 10 पिस्टल बरामद की हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि नंदग्राम थाना पुलिस ने चार तस्करों से 4750 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में बृजराज, उनकी पत्नी लल्ला बाई, सोना पत्नी कमल और गीता पत्नी तरुण निवासी 30 फुटा रोड नंदग्राम को गिरफ्तार किया है। इनसे करीब 60 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। उधर, मोदीनगर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 1008 ग्राम गांजा बरामद किया है। इनसे अपना नाम विकास शर्मा निवासी सौंदा रोड देवनगर मोदीनगर बताया है। इसके साथ ही क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने 10 तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 15 किलो 338 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपने नाम साजिदा, साहिना, शबनम निवासी लाल क्वार्टर सुदामापुरी आदि बताए हैं। ऐसे में कमिश्नरेट पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान में 98 किलो 509 ग्राम गांजा, अफीम 2 किलो 206 ग्राम और 570 अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद की हैं। उक्त आरोपियों से 10 पिस्टल और 17 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इस दौरान डीसीपी सिटी धवल जायसवाल, डीसीसी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील, एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय व वेव सिटी प्रियाश्री पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन माह के शिशु सहित सोना गई जेल

नंदग्राम में सोना (32) पत्नी कमल गिरोह गांजा तस्करी का गिरोह अपने ससुर, सास, देवर और पति के साथ चलाती है। सोना से 50.67 लाख रुपये और सात मोबाइल बरामद किए गए हैं। सोना का पति कमल और देवर तरुण गांजा तस्करी के मामले में जेल में हैं। सोना ने तीन माह पूर्व ही शिशु को जन्म दिया है। सोना को शिशु सहित जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed