{"_id":"6ae79f30f01bcc5daa0fb88e","slug":"2200-teachers-in-the-district-under-scrutiny-documents-sought-by-november-four-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1013906-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जांच के दायरे में जिले के 2200 शिक्षक, चार नवंबर तक मांगे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जांच के दायरे में जिले के 2200 शिक्षक, चार नवंबर तक मांगे दस्तावेज
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रदेश में फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले सामने आने के बाद जिले के 2200 परिषदीय शिक्षक भी जांच के दायरे में आ गए हैं। एसटीएफ ने विभाग से इन सभी शिक्षकों का पूरा ब्योरा मांगा है। शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों से लेकर नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों तक की पड़ताल की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल एक रिट पर 16 अक्तूबर को आए आदेश के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है। एसटीएफ की ओर से जानकारी मांगे जाने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षक चार नवंबर तक अपने शैक्षणिक व नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज जमा कर दें। निर्धारित समयसीमा का पालन कराने की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को सौंपी गई है।
मेरठ भेजा जाएगा शिक्षकों का रिकॉर्ड
जिला स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति तिथि, चयन सूची और मेरिट के आधार पर अलग-अलग फाइलें तैयार की जा रही हैं। बीएसए कार्यालय में सभी दस्तावेजों को संकलित करने के बाद यह रिकॉर्ड मेरठ भेजा जाएगा। वहां एसटीएफ की विशेष टीम दस्तावेजों की बारीकी से जांच करेगी।
विज्ञापन
रिश्तेदारी को लेकर भी देना होगा शपथ पत्र
शासन के निर्देशानुसार कक्षा एक से आठ तक के सभी शिक्षकों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड, बीटीसी, डीएलएड और टीईटी व सीटेट के प्रमाणपत्र जमा करने होंगे। इसके अलावा शिक्षकों को एक शपथ पत्र भी देना होगा। इसमें यह घोषित करना अनिवार्य होगा कि उनका कोई निकट संबंधी शिक्षा विभाग में बीएसए या उससे उच्च पद पर कार्यरत है या नहीं।
दस्तावेज नहीं दिए तो विभागीय कार्रवाई
बीएसए ने बताया कि निर्धारित समयसीमा में दस्तावेज जमा नहीं करने या सत्यापन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। शासन से लेकर मंडल स्तर तक इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।