{"_id":"68dd7f912c6b58286508a32c","slug":"22-illegal-buses-running-on-the-road-were-seized-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-10577-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क पर दौड़ रहीं 22 डग्गामार बसें सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क पर दौड़ रहीं 22 डग्गामार बसें सीज
विज्ञापन
डग्गामार बसों की चेकिंग करते डीसीपी निमिष पाटील, एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव। संवाद
साहिबाबाद। डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन निमिष पाटील ने बुधवार को डग्गामार बसों के लिए औचक निरीक्षण का अभियान चलाया। इस दौरान मोहन नगर और कौशांबी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना दस्तावेज के सड़कों पर दौड़ रहीं 22 डग्गामार बसों को सीज किया। साथ ही सभी बसों को पुलिस लाइन गाजियाबाद भिजवाया।
बुधवार को डीसीपी निमिष पाटील ने डग्गामार वाहनों के निरीक्षण का विशेष अभियान चलाया। औचक निरीक्षण की वजह से कई वाहन चालकों को बचने का मौका ही नहीं मिला। डीसीपी ने थाना फोर्स के साथ अचानक चेकिंग शुरू की तब यात्रियों से भरी डग्गामार बसें जो सड़कों पर फर्राटा भर रहीं थीं, जिससे लोगों की जान को खतरा था ऐसे वाहनों को सीज किया। इस दौरान साहिबाबाद और कौशांबी क्षेत्र में पुलिस ने 11-11 वाहनों को सीज किया। डीसीपी ने बताया कि जिन बसों को सीज किया गया है, उनमें से किसी के भी चालक पर कोई दस्तावेज नहीं था। इसके अलावा अन्य मानकों का भी उल्लंघन मिला। बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एक दिन की एसीपी ने की जन सुनवाई
राजेंद्र नगर सेक्टर तीन स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर की 11वीं की छात्रा जिज्ञासा राव बुधवार को एक दिन की एसीपी साहिबाबाद बनीं। एसीपी श्वेता यादव ने कार्यालय पर उनका स्वागत किया और इसके बाद उन्हें पदभार ग्रहण कराया। छात्रा ने एसीपी कार्यालय पहुंचने वाले पीड़ितों की फरियाद सुनीं और कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इसके बाद क्षेत्र में थाना पुलिस के साथ वाहन चेकिंग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़क पर फर्राटा भरने वाले कई वाहन चालकों पर कार्रवाई की संस्तुति की।