{"_id":"5ec3ffc58ebc3e90a9391b9a","slug":"22-corona-patient-discharge-3-new-case-admit-ghaziabad186","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 मरीज कोरोना मुक्त होने पर डिस्चार्ज, तीन नए मरीज भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 मरीज कोरोना मुक्त होने पर डिस्चार्ज, तीन नए मरीज भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 मरीज कोरोना मुक्त होने पर डिस्चार्ज, तीन नए मरीज भर्ती - अपुष्ट दो बुजुर्ग दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में रेफर माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना पॉजिटिव हुए 22 मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें ईएसआई एवं संयुक्त अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने दो पुराने मरीजों को मंगलवार को जोड़ा है। एक मरीज मोरटा का रहने वाला है, जबकि एक महिला अर्थला की रहने वाली है, दोनों पहले से ही अस्पतालों में भर्ती हैं। प्राइवेट अस्पताल में तीन मरीजों की पुष्टि होने के बाद एक को मैक्स साकेत रेफर किया गया है, दूसरे को गंगाराम अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि तीसरे को अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंगलवार को 57 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव हैं। जबकि 90 नए मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जो मरीज दिल्ली में भर्ती हैं, उन्हें दिल्ली में ही गिना जा रहा है। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 191 हो गयी है। हालांकि अब तक कुल 155 डिस्चार्ज हो चुके हैं। मजेदार बात यह है कि जिन क्षेत्रों में मरीजों की पुष्टि हुई है, उन क्षेत्रों में सीलिंग व सैनिटाइजेशन की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन विभाग उन्हें अपने खाते में नहीं जोड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मोरटा में युवक की पुष्टि हुई थी, उसे सोमवार को ही भर्ती भी करा दिया गया था, जबकि उसके परिवार के 5 लोगों को क्वारेंटीन भी कर दिया था। वहीं अर्थला में रहने वाली महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव दो दिन पहले ही आ गई थी, महिला का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसे भी रिकार्ड में मंगलवार को दर्शाया गया है। नेहरू नगर में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग को नेहरू नगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, कोरोना की पुष्टि होने पर मैक्स साकेत रेफर किया गया था, जबकि विजय नगर में रहने वाले एक अन्य मरीज को भी नेहरू नगर के सर गंगाराम अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं तीसरा मरीज क्रासिंग रिपब्लिक स्थित अजनारा में पाया गया है। मरीज की उम्र 70 साल है। डायलिसिस के मरीज होने के कारण उन्हें परिजनों ने अपोलो में भर्ती कराया है। इन तीनों मरीजों के परिजनों को स्वास्थ्य विभाग क्वारेंटीन करा रहा है। मरीजों के जल्दी स्वस्थ होने से विभाग ने ली राहत पाजिटिव मरीजों की दूसरी रिपोर्ट जल्दी निगेटिव होने पर विभाग ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को बड़ी संख्या में 22 लोग एक साथ डिस्चार्ज किए गए। हालांकि इसके पहले भी 17 मई को 17 और 15 मई को 23 लोग डिस्चार्ज किए गए थे। 200 का आंकड़ा बचाने में लगे अधिकारी स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी दो सौ का आंकड़ा बचाने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि जिले में दो सौ मरीजों की पुष्टि होते ही कई अधिकारियों पर गाज गिरनी तय है। इसके चलते पुष्ट हुए मामलों के बावजूद उन्हें पूरी तरह से छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले दस दिन में डिस्चार्ज और पॉजिटिव हुए मरीजों पर पर एक नजर पॉजिटिव संक्रमण मुक्त 19 मई - 2 - 22 18 मई - 3 - 01 17 मई - 6 - 17 16 मई - 6 - 9 15 मई - 3 - 23 14 मई - 24 - 0 13 मई - 2 - 0 12 मई - 2 - 0 11 मई - 4 - 0 10 मई - 4 - 8 -------------------- आशुतोष यादव
विज्ञापन