फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   21.74 lakh cheated on the pretext of profit in consultant company

Ghaziabad News: कंस्लटेंट कंपनी में मुनाफे का झांसा देकर ठगे 21.74 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
21.74 lakh cheated on the pretext of profit in consultant company
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के पसौंडा निवासी कलीम ने तीन लोगों पर कंपनी में निवेश और मुनाफे का झांसा देकर 21.74 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दिल्ली के राजेंद्र पैलेस निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) राजेश गोयल, पसौंडा निवासी शाकिब और सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाकिब ने उन्हें अपनी कंपनी एमडीजी कंसल्टेंट प्रा.लि. में निवेश करने पर हर महीने मुनाफा देने का झांसा दिया था। जब उन्होंने निवेश के लिए हामी भरी तो शाकिब ने उनकी मुलाकात दिल्ली निवासी सीए राजेश गोयल और दूसरे साथी सलीम से कराई। तीनों ने उनसे 21.74 लाख रुपये निवेश करा लिए। करीब एक-दो महीने तक तो आरोपियों ने उन्हें मुनाफे की रकम दी लेकिन जून 2024 से मुनाफा देना बंद कर दिया।
विज्ञापन

शुरुआत में कुछ समय तक आरोपी टालमटोल करते रहे लेकिन अक्तूबर महीने में आरोपियों ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने अपने स्तर से मामले की छानबीन की तब पता चला कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज की मदद से लोन लेकर कंपनी शुरू की थी और धोखाधड़ी कर उनसे रुपये निवेश कराए थे। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed