{"_id":"679298e9bf9d33fe630f4d6d","slug":"216-shops-will-have-to-deposit-rs-50-lakh-house-tax-in-two-days-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-559526-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो दिन में 216 दुकानों को जमा करना होगा 50 लाख गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो दिन में 216 दुकानों को जमा करना होगा 50 लाख गृहकर
विज्ञापन
गाजियाबाद। गृहकर वसूली को लेकर नगर निगम सख्त होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को सीटी जोन प्रभारी महेंद्र के नेतृत्व में निगम की टीम वसूली के लिए राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू दिल्ली 6 मॉल पहुंची। यहां के 216 दुकानों को बकाया गृहकर देने के लिए दो दिन का समय दिया गया। कहा कि दो दिन में अगर कर नहीं जमा कराया गया तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि केडब्ल्यू दिल्ली 6 मॉल में 467 दुकानें हैं। जिसमें से 251 दुकानों द्वारा ही गृहकर जमा कराया गया है। 216 दुकानें ऐसी हैं जिनपर अभी 50 लाख रुपये का कर बकाया है। ऐसे दुकानों से वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जीएनबी मॉल की भी कुछ दुकानों पर कर बकाया है। सभी को चेतावनी दी गई है। दो दिन में कर नहीं जमा करने पर उनकी दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।