फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   छह थाना क्षेत्रों में पटाखा बिक्री के 48 लाइसेंस जारी

छह थाना क्षेत्रों में पटाखा बिक्री के 48 लाइसेंस जारी

Tue, 06 Nov 2018 01:56 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
छह थाना क्षेत्रों में पटाखा बिक्री के 48 लाइसेंस जारी
छह थाना क्षेत्रों में पटाखा बिक्री को 48 लाइसेंस जारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिवाली से एक दिन पहले प्रशासन ने पटाखे बिक्री के लिए लाइसेंस जारी किए। शहरी क्षेत्र के सात थाना क्षेत्रों के अंदर लाइसेंस जारी किए गए हैं। सबसे अधिक लाइसेंस कोतवाली थाना क्षेत्र में जारी हुए हैं। प्रशासन ने बिक्री की अनुमति के लिए कुल 48 अस्थायी लाइसेंस शहरी क्षेत्र के लिए जारी किए हैं। उधर, बिक्री से लेकर पटाखे जलाने के लिए स्पष्ट फिर से दिशा निर्देश जारी की है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर में 122 जगहों को आतिशबाजी करने के लिए चिन्हित किया है, जिसमें सबसे ज्यादा जगह साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लिए चिन्हित की गई है। साहिबाबाद में ग्राम असालतपुर फरूखनगर खुला स्थान आबादी क्षेत्र के बाहर खेत में, प्राथमिक बालिका विद्यालय मैदान रेलवे रोड व खजूरी पार्क मैदान जनकपुरी में पटाखों की बिक्री होगी। यहां पर सेंट्रल पार्क डीएलएफ कॉलोनी, कोयल एंक्लेव पार्क, रामलीला मैदान लाजपतनगर, जवाहर पार्क शहीदनगर, सी-ब्लॉक डबल टंकी वाला पार्क शालीमार गार्डन, चंद्रशेखर पार्क शालीमार गार्र्डन, प्रेरणा पार्क राजेंद्र नगर, अग्रसेन पार्क राजेंद्र नगर, दशमेश वाटिका पार्क जीटी रोड व महावीर पार्क श्याम पार्क पर पटाखे जला सकेंगे। कोतवाली थाने छात्र में रामलीला मैदान में पटाखों की बिक्री होगी, जबकि यहां पर रामलीला मैदान, मॉडल टाउन, गगन एंक्लेव, नवयुग मार्केट पार्क, सूर्या एंक्लेव पार्क, रामकृष्ण कॉलोनी में पटाखे जाल सकेंगे। लिंक रोड थाने में रामलीला मैदान कड़कड़ मॉडल में पटाखों की बिक्री होगी, जबकि रामलीला पार्क बृज विहार, बीईएल कॉलोनी पार्कस पंप हाउस के पास ई-ब्लॉक, छोटा पार्क कड़कड़ मॉडल, महाराजपुर पार्क, अंबेडकर पार्क झंडापुर, काशीराम पार्क ए ब्लाक सूर्य नगर, चंद्रनगर रामलीला ग्राउंड में पटाखे जला सकेंगे। थाना विजय नगर में राम लीला मैदान सेक्टर-9 को पटाखों की बिक्री के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि यहां की 75 कॉलोनियों एवं रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पार्क को पटाखे जलाने की परमिशन दी गई है। कविनगर थाना क्षेत्र में लालकुआं में जिंदल पब्लिक स्कूल के पास, सारे होम रोड के पास खाला ग्राउंड, महागुनपुरम सोसायटी, गोल्फ लिंक पार्क, बेब सिटी पार्क, राज गैस एजेंसी के पास हाकी स्टेडियम, शास्त्रीनगर में ए, बी, सी, डी, ई, एफ ब्लाक के पार्क, राम लीला मैदान संजय नगर, रामलीला मैदान राजनगर, विवेकानंद नगर पानी की टंकी के पास, एनडीआरएफ ग्राउंड, गौड़ होम्स व गोविंदपुरम के पार्क, गोविंदपुरम में ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, जे व के ब्लाक पार्क, मुखर्जी पार्क औद्योगिक क्षेत्र, अवंतिका चौकी के सामने खाली ग्राउंड, अंवतिका प्रथम व द्वितीय, चिरंजीव विहार, कविनगर ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई व जे ब्लाक के पार्क, राजनगर में एक से 12 सेक्टर के पार्क व सेक्टर -23 में ए से जे ब्लाक तक के मोहल्लों के पार्क में पटाखे जलाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed