{"_id":"6add0a5baff8a7bde50a4306","slug":"21-buses-seized-a-fine-of-rs-655-lakh-imposed-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1007785-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 21 बसें सीज, 6.55 लाख रुपये का लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 21 बसें सीज, 6.55 लाख रुपये का लगा जुर्माना
विज्ञापन
गाजियाबाद। परिवहन विभाग ने शनिवार को ऑपरेशन कवच-4.0 के तहत अवैध रूप से दौड़ रहीं बसों के खिलाफ कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाली 21 बसों को सीज करते हुए 6.55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
आरटीओ प्रवर्तन डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत गाजियाबाद संभाग के चारों जनपदों गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और हापुड़ में प्रवर्तन टीमों को विभिन्न मार्गों पर तैनात किया गया है। टीमों ने सड़कों पर उतरकर बसों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र, रजिस्ट्रेशन (आरसी), बीमा और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। इसके साथ ही बस बॉडी निर्माण के निर्धारित मानकों और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े जरूरी प्रावधानों का भी मौके पर परीक्षण किया गया। इस दौरान 21 बसों को सीज करते हुए 6.55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. सिया राम वर्मा ने सभी बस संचालकों और वाहन स्वामियों को चेतावनी देते हुए अपील की है कि वे वाहनों का संचालन केवल वैध दस्तावेजों और निर्धारित नियमों के तहत ही करें।