फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रदूषण को लेकर गाजियाबाद की इज्जत दांव पर

प्रदूषण को लेकर गाजियाबाद की इज्जत दांव पर

Thu, 18 Jan 2018 01:22 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण को लेकर गाजियाबाद की इज्जत दांव पर
गाजियाबाद के सामने प्रदूषण स्तर कम करने की चुनौती
विज्ञापन

धूल और धुएं के बीच प्रदूषण कम करना सबसे बड़ी चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। आसियान सम्मेलन में देश भर आने वाले मेहमानों के सामने इज्जत बचाने को केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के सदस्य सचिव ने गाजियाबाद प्रशासन समेत एनसीआर में प्रदूषण स्तर कम करने का निर्देश जारी किया, लेकिन एजूकेशन हब और औद्योगिक नगरी के तौर पर पहचान बनाने वाले बिल्डरों के इस शहर में प्रदूषण को त्वरित कम करना प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।
दिल्ली में 19 जनवरी को आसियान सम्मेलन होना है। इसकी तैयारियां शुरू होने से पहले ऐन वक्त पर केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड का त्वरित प्रदूषण कम करने के आदेश ने प्रशासन के अधिकारियों को संकट में डाल दिया है। दिल्ली के लोेनी इलाके में बड़े बहुमंजिला भवन बनाए जा रहे हैं। राजनगर एक्सटेंशन में भी बिल्डरों के काम चल रहे हैं। जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर काम तेजी पर है। यह एक्सप्रेस-वे सोनीपत, दुहाई और बागपत होकर हरियाणा जा रहा है। नेशनल हाईवे-24 के चौड़ीकरण का काम भी चल रहा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य की तो सुप्रीम कोर्ट से निगरानी हो रही है। बहुमंजिला भवनों और सड़कों पर काम होने की वजह से हवा में धूल की मात्रा छह गुना से ज्यादा हो चुकी है। साहिबाबाद औद्योगिक इलाका हैं। यहां की फैक्ट्रियां भी प्रदूषण फैला रही हैं। ऐसे में दो दिन में प्रदूषण कम करना जिला प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। इससे जिले की इज्जत भी विदेशी मेहमानों के सामने दांव पर लगी है, लेकिन किसी काम को रुकवाना भी आसान नहीं है। बिल्डरों के पास भवनों के निर्माण को रुकवाया तो क्रेडाई उनके साथ खड़ी हो जाएगी। किसी भी एक्सप्रेस-वे और फैक्ट्रियों को बंद कराना भी प्रशासन के बस में नहीं है। प्रदूषण कम करने को उपाय भी किए जाएं तो दो दिन में बहुत ज्यादा राहत मिलना संभव नहीं है।
विज्ञापन


मैच भी रोकना पड़ गया था
अंडर-17 फीफा कप के दौरान केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गंभीर टिप्पणी की थी। बोर्ड की तरफ से खेल मंत्रालय के लिए जारी पत्र में लिखा था कि क्या दिल्ली में होने वाले मैच को हम करा पाएंगे या नहीं?। हालांकि इसके बावजूद भी दिल्ली में मैच हुआ था। उधर, दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए अंतर्राष्ट्रीय क्रि केट मैच को स्मॉग के चलते रोका गया था। इस पर श्रीलंका की टीम ने नाराजगी भी जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदूषण कम करने के त्वरित उपाय
भवनों का निर्माण तिरपाल से ढककर कराया जाए
पेड़ों और सड़कों पर पानी का छिड़काव हो
बिल्डिंग मैटेरियल का सामान ढककर रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed