फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   200 rupees profit circle Woman lost Rs 26.88 lakh

Ghaziabad News: 200 रुपये के मुनाफे के चक्कर में महिला ने गंवाए 26.88 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
200 rupees profit circle 

Woman lost Rs 26.88 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर वेव सिटी निवासी पल्लवी अग्रवाल से 26.88 लाख रुपये ठग लिए। शुरुआत में 1000 रुपये निवेश करने पर ठगों ने पल्लवी को 200 रुपये का मुनाफा दिया। जैसे ही उन्होंने ठगों की बात पर यकीन किया तो लाखों की चपत लगा दी। मामले में पल्लवी ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पल्लवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, उन्होंने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश से संबंधित कुछ वीडियो देखे थे। इसके बाद उनके पास व्हाट्सएप पर का लिंक आया। लिंक के जरिए वह एक ग्रुप में जुड़ गईं। उस ग्रुप में करीब 100 लोग पहले से शामिल थे। उसमें सभी शेयर खरीदने व बेचने के संबंध में बातचीत कर रहे थे। ग्रुप एडमिन ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग करने के लिए बारे में बताया और कहा कि शेयर खरीदने के बाद अगले दिन सुबह बेच देना।
विज्ञापन

शुरुआत में उन्होंने एक हजार रुपये ननेवश किए। जिसके बाद 200 रुपये उनके खाते में आ गए। उन्हाेंने छह सात बार ऐसा किया। इसके बाद उनकी रुचि बढ़ गई। इसके बाद ग्रुप के एडमिन ने उनको आईपीओ के बारे में बताया और ज्यादा रुपये निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने ठगों ने दिए गए सात अलग-अलग खातों में 24 बार में में 26.88 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। उन्होेंने जब मुनाफे की राशि निकालने की कोशिश की तो उन्हें बताया गया कि उनको टैक्स के रूप में और राशि जमा करनी होगी। जब उन्होंने और राशि नहीं दी तो उनको ब्लाॅक करके ठगों ने संपर्क तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed