{"_id":"68ae10d1aee1f67eba0e42cb","slug":"200-kg-of-copper-powder-was-stolen-by-ordering-it-at-a-noida-address-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-707614-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 200 किलो कॉपर का पाउडर नोएडा के पते पर मंगाकर हड़पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 200 किलो कॉपर का पाउडर नोएडा के पते पर मंगाकर हड़पा
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र स्थित विंडबेरी इंफ्रा साल्यूशन के निदेशक ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि नोएडा के पते पर 200 किलो कॉपर मंगाकर आरोपी अरुण ने फर्जी ट्रांजक्शन भेजकर उनके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र में विंडबेरी इंफ्रा साल्यूशन के नाम पर कॉपर के सामान बनाने की फैक्टरी चलाने वाले कंपनी डायरेक्टर नितिन चौधरी ने अरुण नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नितिन चौधरी ने पुलिस को बताया कि उनके पास 17 जुलाई को अरुण नामक व्यक्ति ने फोन करके नोएडा के पते पर 200 किलो कॉपर पाउडर मंगाया था। पीड़ित ने आरोपी पर भरोसा करके अगले ही दिन माल भेज दिया। जब उनका चालक माल लेकर बताए गए पते पर पहुंचा तो वहां आरोपी पहले से ही सामान ढोने वाली कार लेकर खड़ा था और माल को उसमें रखवाकर वहां से भाग गया। कॉपर आपूर्ति होने पर आरोपी ने उन्हें पेमेंट का फर्जी स्क्रीन शॉट भेज दिया। इसमें रुपये ट्रांसफर होना दर्शाया जा रहा है लेकिन खाते में धनराशि नहीं आई। आरोप है कि तभी से वह लगातार आरोपी को फोन करता रहा लेकिन आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। एसीपी ने बताया कि कंपनी के निदेशक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।