{"_id":"67e84bcd56cf7733cd0485f3","slug":"192-lakh-rupees-withdrawn-from-an-old-mans-bank-account-in-23-installments-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-3047-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बुजुर्ग के बैंक खाते से 23 बार मे 1.92 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बुजुर्ग के बैंक खाते से 23 बार मे 1.92 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
कौशांबी। थाना क्षेत्र के त्रिशूल टावर निवासी बुजुर्ग अमोल कांति दत्ता के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1,92,757 रुपये निकाल लिए। यह रकम मोबाइल बैंकिंग एप हैक कर यूपीआई के जरिए 23 बार में दो फरवरी से छह मार्च के बीच अलग-अलग तारीखों पर निकाली गई। 12 मार्च को बैंक में खाते का विवरण चेक कराने के दौरान बुजुर्ग को ठगी का पता चला। शिकायत पर साइबर सेल ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बुजुर्ग ने साइबर सेल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की थी। बताया था कि उनका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक की सीमांत विहार में है। 12 मार्च को वह बैंक में स्टेटमेंट चेक कराने गए थे। तब उन्हें पता चला कि किसी व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से दो फरवरी, 26 फरवरी, दो मार्च और छह मार्च को 23 बार में 1.92 लाख रुपये निकाल लिए थे। ठगी फोन में चल रहे यूपीआई एप को हैक करके की गई थी। उन्होंने बैंक प्रबंधक से बातचीत कर इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर की। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच रिपोर्ट में साइबर ठगी की पुष्टि होने के बाद बुजुर्ग की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बैंक से रकम स्थानांतरित संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं ताकि उनकी जांच हो सके। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।