फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   साहब! नेहरू नगर की टूटी सड़कों पर भी दो ध्यान

साहब! नेहरू नगर की टूटी सड़कों पर भी दो ध्यान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
साहब! नेहरू नगर की टूटी सड़कों पर भी दो ध्यान
साहब! नेहरू नगर की टूटी सड़कों पर भी दो ध्यान
विज्ञापन


गाजियाबाद। नगर निगम का एक साल सिर्फ स्वच्छ भारत मिशन को पूरा करने में ही बीत गया। शहर की जर्जर सड़कों और बदहाल गलियों पर निगम अफसरों का ध्यान ही नहीं पहुंचा। नेहरू नगर सेकेंड के एब्लाक की कई सड़कें करीब 15 साल से नहीं बनी हैं। यहां सड़कों के नाम पर अब उखड़ी हुई गिट्टियां और धूल का गुबार ही बचा है। हालांकि स्थानीय पार्षद ने सड़कों के पुनर्निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने का दावा किया है, लेकिन काम अभी भी शुरू नहीं हुआ।
नेहरू नगर ए-ब्लाक में पोस्ट ऑफिस के सामने, शिव मंदिर पार्क के चारों ओर की सड़कों समेत छह सड़कें जर्जर हो चुकी है। सड़कों में गहरे गड्ढे बन जाने से अब यहां पैदल चलना भी दूभर है। कालोनी के काफी हिस्से की सड़क का पुनर्निर्माण हो चुका है, लेकिन लगभग 15 साल से इन सड़कों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से भी कई बार की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

--
परिचर्चा
नेहरू नगर की कई सड़कों का पुनर्निर्माण हुआ है, लेकिन ए-ब्लाक मार्केट के आसपास की सड़कें करीब डेढ़ दशक से नहीं बनीं। नगर निगम अधिकारी शिकायतों पर भी सुनवाई नहीं करते हैं। - अमित गर्ग, नेहरू नगर निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटी सड़कों को बनवाने के लिए कालोनी के लोग नगर निगम अधिकारियों से भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन जर्जर सड़कों को नहीं बनाया जा रहा। परेशानी झेलनी पड़ रही है। - राहुल गुप्ता, स्थानीय निवासी
करीब 10 साल से ए-ब्लाक की सड़कों पर पैच वर्क भी नहीं हुआ है। कई सड़कें ऐसी हो चुकी है कि उन पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। सड़क के साथ-साथ यहां नाली निर्माण भी होना चाहिए। - देवेंद्र सिंह, दुकानदार, नेहरू नगर

---
पार्षद बोले
नेहरू नगर ए-ब्लाक की कई सड़कों का निर्माण आचार संहिता लागू होने से पहले करा दिया गया है। मार्केट के सामने वाली और पार्क के चारों ओर की सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनका शिलान्यास भी हो चुका है। चुनाव की वजह से निर्माण अटका हुआ था। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। पार्क में भी फुटपाथ, टूटी बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराई जाएगी। - अनिल स्वामी, स्थानीय पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed