फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से लूटे 22 हजार

बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से लूटे 22 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से लूटे 22 हजार
बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से लूटे 22 हजार
विज्ञापन

गुलावठी। ग्राम पितुवास के रजवाहे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन कर्मचारी से 22 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित कर्मचारी तेज सिंह ने बुधवार शाम थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

तेज सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी नंगला महताब अलीगढ़ ने बताया कि वह उज्जीवन स्माल फाइनेंस कंपनी के लोन की उगाही करके ग्राम पितुवास से लौट रहा था। रजवाहा पार करने के बाद बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे तमंचों के बल पर रोक लिया तथा उसकी बाइक की चाबी निकालकर खेतों में फेंक दी। बदमाशों ने उससे बैग भी छीन लिया। बैग में 22 हजार 179 रुपये तथा उसका निजी पर्स में ढाई हजार रुपये थे। इसके अलावा दो मोबाइल, टैबलेट, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेंस भी बैग में ही थे। बदमाश बैग छीनकर भाग गए। पुलिस ने तेज सिंह की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित से भी संदिग्धों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed