{"_id":"5b28155c4f1c1bc96b8b6e47","slug":"191529353564-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का हो प्रचार तो 2019 में जीत पक्की : आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का हो प्रचार तो 2019 में जीत पक्की : आदित्यनाथ
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजनाओं का हो प्रचार तो 2019 में जीत पक्की : आदित्यनाथ
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि अगर केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का ठीक से प्रचार प्रसार होता तो उपचुनाव में पार्टी नहीं हारती। 19 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों की बैठक के दौरान योगी ने भरोसा जताया कि अगर आम लोगों के बीच हामारी योजनाओं का अच्छी तरह प्रचार होगा तो 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना मुश्किल नहीं है।
कैराना और नूरपुर लोकसभा उपचुनाव में हार पर मंथन करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया। बाद में मीडिया के सामने उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 115 से ज्यादा ऐसी योजनाएं चलाई हैं, जिनसे देश के गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और हर तबके के लोगों का विकास हुआ है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने गन्ना किसानों को 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कराया है। बंद पड़ी तीन चीनी मिलों को चालू किया गया, जबकि बागपत की रमाला व मेरठ की मोहिद्दीनपुर शुगर मिल का विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री ने बैठक में मौजूद सभी नेताओं से कहा कि वो आज से ही इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार में लग जाएं ताकि आगामी लोकसभा चुनाव तक आमलोगों के बीच सरकार के कामकाज की सही तस्वीर पहुंच सके।