फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

Mon, 05 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर
विज्ञापन

- दिव्यांग कपड़ा कारोबारी की मौत, चचेरा भाई हुआ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें पीछे बैठे दिव्यांग कपड़ा कारोबारी की मौत और बाइक चला रहा उसका चचेरा भाई गंभीर रूप में घायल हो गया।
गढ़ क्षेत्र के गांव किठौर निवासी उस्मान खां का दिव्यांग बेटा परवेज जनपद मेरठ के किठौर कस्बे में कपड़े की दुकान चलाता था। वह रविवार की रात में दुकान बंद कर अपने चचेरे भाई शादाब के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही गांव नानपुर की पुलिस चैक पोस्ट को पार कर बाइक आगे बढ़ी तो गढ़ की तरफ से तेज रफ्तार में जा रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई गंभीर रूप में घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मेरठ के अस्पताल को ले गई। वहां इलाज के दौरान परवेज 25 साल की मौत हो गई, जबकि शादाब की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद दोषी चालक कार को छोड़कर भाग गया, जिसे कब्जे में लेकर पुलिस दोषी चालक की तलाश कर रही है। हालांकि सूचना पर पहुंचे परिजन परवेज के शव को घर ले आए और किसी भी कार्रवाई के बिना उसे गमगीन माहौल के बीच सुपुर्दे खाक कर दिया। एसएसआई आर के राठी का कहना है कि कार को कब्जे में लेकर दोषी चालक की तलाश कराई जा रही है, जिसके खिलाफ मृतक पक्ष की तरफ से तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत में दंपती समेत पांच घायल
दिल्ली के ओखला क्षेत्र में रहने वाले अब्दुल रब रविवार की रात में बेटे शहनवाज, पत्नी मनव्वर खातून और मां शफीका के साथ जनपद अमरोहा के कस्बा बछराऊ में रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर गांव सिखैड़ा ओवरब्रिज के पास अचानक कार खराब हो गई। इसके बाद कार को हाईवे किनारे खड़ा कर पिता-पुत्र कार में आई खराबी की जांच करने लगे। तभी पीछे से तेज गति में जा रही एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस घटना में चारों परिजन घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां से चिकित्सकों ने अब्दुल रब को मेरठ रेफर कर दिया है। वहीं सिंभावली में डिग्री कॉलेज के सामने रविवार की रात को हाईवे पर जा रही कैंटर ने बुलेरो को साइड मार दी, जिससे बुलेरो चालक अंकुर निवासी सिंभावली घायल हो गया। हालांकि दोनों पक्षों में आपसी फैसला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed