फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गेम खेलते महिला पुलिसकर्मियों को वीडियो वायरल

गेम खेलते महिला पुलिसकर्मियों को वीडियो वायरल

Mon, 08 Jan 2018 01:14 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
गेम खेलते महिला पुलिसकर्मियों को वीडियो वायरल
गेम खेलते महिला पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल
विज्ञापन


गाजियाबाद। कंट्रोल रूम पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों का मोबाइल पर गेम खेलते हुए वीडियो वायरल होने से विभाग में हड़कंप मच गया। किसी ने यह वीडियो व्हाट्सएप और ट्विटर पर वायरल कर दिया है। लखनऊ से जवाब मांगा गया तो एसएसपी ने मामले की जांच एसपी कंट्रोल रूम को सौंपी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो पुराना लग रहा है, फिर भी जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दिख रहा है कि तीन-चार महिला पुलिसकर्मी वर्दी पहने ड्यूटी पर बैठी हैं और मोबाइल पर एक साथ गेम खेल रहीं हैं। वीडियो वायरल किए जाने के साथ-साथ आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम के फोन के रिसीवर को उठाकर अलग रख देती हैं, ताकि किसी की कॉल आए तो फोन व्यस्त मिले। यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हुई तो मामला डीजीपी कार्यालय तक पहुंच गया। उन्होंने एसएसपी से जवाब मांगा है। एसएसपी हरिनारायण सिंह ने एसपी कंट्रोल रूम मनीष मिश्रा को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। मनीष मिश्रा का कहना है कि वीडियो कई माह पुराना लग रहा है। वीडियो में दिख रहीं महिला पुलिसकर्मियों ने गर्मियों की यूनिफार्म पहनी हुई है। उन्होंने कहा कि फोन व्यस्त करने का मामला नहीं है। कंट्रोल रूम पर आने वाली कॉल अब सीधे लखनऊ जाती हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed