फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पार्किंग में लगी आग, 13 परिवार फंसे, नौ वाहन भी जले

पार्किंग में लगी आग, 13 परिवार फंसे, नौ वाहन भी जले

Fri, 27 Apr 2018 05:32 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग में लगी आग, 13 परिवार फंसे, नौ वाहन भी जले
पार्किंग में लगी आग, 13 परिवार फंसे, नौ वाहन भी जले
विज्ञापन


गाजियाबाद। राजनगर स्थित एक रिहाइशी बहुमंजिला इमारत की पार्किंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। 13 फ्लैट्स में रह रहे परिवार ऊपरी मंजिल पर फंस गए। पड़ोसियों की मदद से फ्लैट्स में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। आग में एक बीएमडब्ल्यू समेत चार लग्जरी कार, चार स्कूटी समेत नौ वाहन जलकर राख हो गए। दो फ्लैट में भी आग से लाखों नुकसान हुआ है। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

हादसा बुधवार देर रात करीब 11 बजे हुआ और एक बजे आग पर काबू पाया गया। राजनगर सेक्टर-9 स्थित प्लाट संख्या 215 पर तीन मंजिला इमारत बनी है। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग बनी है और दो मंजिलों पर 16 फ्लैट बने हुए हैं। इनमें 13 परिवार रहते हैं। फ्लैट संख्या एफ-2 में रहने वाले नीरज गर्ग ने बताया कि रात करीब 11 बजे पार्किंग में लगे मीटर पैनल में अचानक आग लग गई। आग वाहनों ने पकड़ ली और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें बढ़ी तो आनन-फानन में पहले सभी फ्लैट्स से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को किसी तरह नीचे उतारकर बाहर निकाला गया। इसके बाद पार्किंग में खड़ी कारों को बाहर निकालना शुरू किया गया। तत्काल आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन करीब आधे घंटे की देरी से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक चार कार, चार स्कूटी, एक बाइक और एक साइकिल जलकर राख हो चुकी थी। आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थी कि पहली और दूसरी मंजिल के दो फ्लैटों में लगे चार एसी व अंदर का सामान भी जलकल राख हो गया। नीरज गर्ग ने बताया कि आग लगने से उनकी एक महीना पूर्व खरीदी गई 37 लाख की बीएमडब्ल्यू कार भी जलकर राख हो गई। वहीं, हर्ष गुरेजा, राजेश बालियान हरीश शेखर की कार और फ्लैट का सामान भी जल गया। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहनों के फ्यूल टैंक में आग लगने की वजह से कामयाबी नहीं मिल पाई। दमकल विभाग ने करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed