फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   18 water samples failed in Rishabh Cloud-9

Ghaziabad News: ऋषभ क्लाउड-9 में पानी के 18 नमूने फेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
18 water samples failed in Rishabh Cloud-9
गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-1 की ऋषभ क्लाउड-9 सोसायटी से लिए गए पानी के सभी 18 नमूने फेल पाए गए हैं। खास बात यह है कि सोसायटी के अलग-अलग फ्लैट के आरओ से लिए गए नमूने भी फेल पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोसायटी प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को भी सोसायटी से पांच और नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य एवं जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि विभाग की टीम ने पानी के टैंक से आठ और अलग-अलग टावरों के 10 फ्लैट के आरओ से नमूने लिए थे। सभी 18 नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। आरओ सिस्टम से लिए गए नमूने भी असंतोषजनक पाए गए हैं। शिकायत के आधार पर सोसायटी में पानी के नमूनों की जांच हर स्तर पर की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की आईडीएसपी टीम ने निरीक्षण कर सोसायटी के मेन टैंक और ओवरहेड टैंक से पानी के नमूने लेकर जांच की थी।
विज्ञापन

इससे प्रतीत हो रहा है कि सोसायटी में आपूर्ति किए जाने वाला पेयजल पीने योग्य नहीं है। मामले में फिर से सोसायटी मैनेजमेंट को चेतावनी जारी करते हुए नोटिस दिया गया है। शुद्ध पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सोसायटी में पानी की गुणवत्ता में सुधार आया है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए सोमवार को दोबारा जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed