{"_id":"5c65b806bdec222bf452904d","slug":"171550170118-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. विजय सिरोही ने सरेंडर किए पांच करोड़-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. विजय सिरोही ने सरेंडर किए पांच करोड़-Cordination
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. विजय सिरोही ने सरेंडर किए पांच करोड़
गाजियाबाद/ बुलंदशहर। आयकर विभाग की तरफ से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। बुलंदशहर में दो दिन चली कार्रवाई के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय सिरोही के यहां बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी गई है। इसके बाद चिकित्सक ने पांच करोड़ रुपया सरेंडर किया है, जिसमें से 70 लाख रुपये मौके पर ही जमा करा दिए गए। शेष धनराशि जाम कराने के लिए आयकर विभाग ने 31 मार्च तक का समय दिया गया है। उधर, बुलंदशहर में ही जिला सरकारी बैंक से पौने दो करोड़ रुपये से अधिक की रिकवरी की गई है।
आयकर टीम ने बुधवार को डीएम रोड स्थित सिरोही अस्पताल पर कार्रवाई शुरू की थी। ज्वाइंट कमिश्नर प्रमोद कुमार व योगेश शर्मा की अगवाई में 14 घंटे से अधिक तक कार्रवाई चली। रिकार्ड की जांच में व्यापक अनियमितता सामने आई। सूत्रों का कहना है कि मेडिकल स्टोर चिकित्सक द्वारा संचालित था, जिससे हर वर्ष करोड़ों रुपये की दवा बेची जा रही थी लेकिन उसकी आय रिटर्न में कहीं नहीं दिखाई जा रही थी। इसी तरह की हेराफेरी मरीजों की संख्या दिखाने में की जा रही थी। अगर एक दिन में 50 मरीज चिकित्सक ने देखे तो रिकार्ड में 20 से 30 मरीज ही दिखाए जा रहे थे। मरीजों से मिलने वाली फीस को आयकर रिटर्न में दिखाते वक्त भी खेल किया गया। मेडिकल स्टोर पर दवा का स्टाक, रिकार्ड में दवा की बिक्री, हॉस्पिटल के कच्चे रजिस्टर पर दर्ज मरीजों की संख्या के आधार पर आयकर टीम ने ऑडिट किया तो सारा खेल सामने आया। आयकर सूत्रों का कहना है कि मौके से जब्त कागजात के ऑडिट के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी रहेगी, जिसका अलग से केस चलेगा। चिकित्सक के द्वारा अपने व परिजनों के नाम पर बीते 6 वर्षों में खरीदी संपत्ति की भी जांच की जा रही है। सर्वे की कार्रवाई करने वाली टीम में डिप्टी कमिश्नर राधा रानी शर्मा, आईटीओ हरपाल सिंह, अवध नरेश व मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
------------------
जिला सहकारी बैंक से भी पौने दो करोड़ से अधिक की रिकवरी
बुलंदशहर स्थित जिला सहकारी बैंक से भी बीते तीन दिनों में पौने दो करोड़ रुपये से अधिक की रिकवरी की गई है। असेसमेंट आर्डर के आधार पर जिला सहकारी बैंक पर लंबे समय रिकवरी बाकी थी। इसको लेकर लगातार नोटिस भेजे जा रहा था। अब आयकर विभाग ने स्पष्ट आदेश दिए था, जिसके बाद दो किस्तों में 1.77 लाख से अधिक की धनराशि जमा कराई है। इसमें एक किस्त 1.83 करोड़ रुपये की है जबकि दूसरे किस्त 38 लाख रुपये की है।
विज्ञापन
-------------------
नोएडा की कंपनी से 1.05 करोड़ रुपये की रिकवरी
आयकर की तरफ से प्रधान आयकर आयुक्त सीमा राज के निर्देश पर रिकवरी को लेकर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में नोएडा सेक्टर -63 स्थित रघुकुल ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने एक करोड़ पांच लाख रुपये सरेंडर किए है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने तीन करोड़ से अधिक की डिमांड को लेकर कार्रवाई जा रही थी, जिसमें से एक करोड़ से देनदारी का ऑर्डर हुआ। सहायक आयकर आयुक्त विंध्या नूपुर की अगवाई में की गई कार्रवाई के दौरान कंपनी ने 65 लाख तत्काल जमा करा दिए हैं। शेष धनराशि अगले सप्ताह तक जमा कराने का समय मांगा है। कार्रवाई करने वाली टीम ने आयकर अधिकारी मोहम्मद इरशाद, दिलीप सिंह राजावत, तनवीर सिंह, अंशुल गौड़ व रितेश कुमार आदि शामिल रहे।