फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लोनी में 40 हजार रोहिंग्या व बांग्लादेशी, चलाया जाए सर्च अभियान

लोनी में 40 हजार रोहिंग्या व बांग्लादेशी, चलाया जाए सर्च अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
लोनी में 40 हजार रोहिंग्या व बांग्लादेशी, चलाया जाए सर्च अभियान
लोनी में 40 हजार रोहिंग्या व बांग्लादेशी, चले सर्च अभियान
विज्ञापन


गाजियाबाद। समुदाय विशेष के लोगों का लोनी से पलायन कराने संबंधी ऑडियो वायरल होने के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोनी में करीब 40 हजार रोहिंग्या और बांग्लादेशी रह रहे हैं। देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने इन लोगों को सर्च अभियान चलाकर वापस भेजा जाना चाहिए। कांग्रेस, सपा और बसपा के नेता वोट बैंक के लिए इन घुसपैठियों का समर्थन कर रहे हैं। देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले विपक्षी दलों के नेताओं को घंटाघर पर खड़े होकर जनता से माफी मांगनी चाहिए।
नवयुग मार्केट में हुई पत्रकार वार्ता में नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र में सर्च अभियान चलाने के लिए कुछ माह पहले उन्होंने एक पत्र मुख्यमंत्री को भेजा था। इसमें अवैध रूप से लोनी में रहने वाले रोहिंग्या व बांग्लादेशी घुसपैठियों का जिक्र किया था। लोनी के साथ गाजियाबाद के साहिबाबाद, डासना, भोपुरा और धौलाना में भी बड़े पैमाने में रोहिंग्या और बांग्लादेशी रह रहे हैं। अगर सर्च अभियान चलता है तो इनके साथ पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी लोग भी निकलकर सामने आएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ माह पहले लोनी में चलाए गए पुलिस के अभियान से कुछ बस्तियों से भारी संख्या में बांग्लादेशी पलायन को मजबूर हुए। लोनी में अवैध रूप से बसे रोहिंग्या व बांग्लादेशी लोगों के चलते क्षेत्र में नशीले पदार्थों का कारोबार, गोहत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन वारदातें बढ़ रही हैं। लोनी की सीमा दिल्ली से सटी हुई है, ऐसे में देश की राजधानी के बड़े सरकारी प्रतिष्ठानों व बड़े नेताओं को भी इससे खतरा है। देश की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा अभियान चलाकर कानूनी रूप से ऐसे लोगों को वापस भेजा जाना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि उनके इस अभियान से बौखलाकर व लोनी का माहौल खराब करने के लिए मेरी ऑडियो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। इसकी सूचना तत्काल उन्होंने पुलिस को दी। मेरी विधानसभा में जब तक एक भी बांग्लादेशी घुसपैठिया या रोहिंग्या रहेगा, तब तक मैं शांति से नहीं बैठूंगा। चाहे इसके लिए मुझे कोई कीमत चुकानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो वायरल होना भाईचारे के लिए क्षति
लोनी। विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बिगडे़ बोल पर विभिन्न संगठनों के अलग अलग बयान आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को खिदमत ए आवाम युवा समिति के पदाधिकारियों ने अशोक विहार स्थित कार्यालय पर विधायक के प्रति नाराजगी जताई। समिति अध्यक्ष मार्टिन फैसल ने कहा कि इस तरह के ऑडियो का सामने आना समाज और आपसी भाईचारे के लिए नुकसानदायक है। ये विवाद लोनी के विकास में बड़ी बाधा बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर विधायक ऑडियो से छेड़छाड़ हुई है, तो सही ऑडियो को विधायक सबके सामने लाए और अपना रुख साफ करें। ब्यूरो


किसान नेताओं ने भी की बयान की निंदा
लोनी। मंडोला किसानोदय अभियान के प्रवक्ता नीरज त्यागी ने कहा है कि इस ऑडियो से लोनी की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंची है। विधायक आम जनता का ध्यान भटकाकर कहीं ओर ले जाना चाहते हैं। विधायक को लोनी में सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए जाने-अनजाने में की गई गलती के लिए शिकवा करना चाहिए। उधर, किसान नेता मनवीर तेवतिया ने कहा कि वह लोनी में किसी भी कीमत पर सांप्रदायिक सौहार्द नहीं बिगड़ने देंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed