{"_id":"5ae311474f1c1b85028b6cde","slug":"171524830535-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेल पिता ने 12 साल की बेटी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेल पिता ने 12 साल की बेटी से किया दुष्कर्म
Updated Fri, 27 Apr 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौतेले पिता ने 12 साल की बेटी से किया दुष्कर्म
मुरादनगर। सौतेले पिता ने 12 साल की बेटी को दो दिन तक हवस का शिकार बनाया। बच्ची ने मां से शिकायत की तो उसने चुप रहने को कहा। बाद में बच्ची ने अपने किसी रिश्तेदार को बताया तो मामला खुल गया। वारदात के बाद से आरोपी पिता फरार है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल बच्ची को चाइल्ड लाइन संस्था को सौंपा गया है।
नगर की एक कालोनी निवासी बच्ची (12) के पिता की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। उसकी मां ने कुछ समय बाद कालोनी के एक व्यक्ति से निकाह कर लिया। पुलिस के अनुसार, सौतेला पिता बच्ची पर गलत नीयत रखता था। आरोप है कि 21 और 22 अप्रैल को परिवार के सभी सदस्य छत पर सोये हुए थे। बच्ची नीचे कमरे में अकेली सो रही थी। रात में सौतेला पिता पहुंचा और उससे जबरदस्ती करने लगा। बच्ची के विरोध करने और गिड़गिड़ाने के बाद भी पिता नहीं माना और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने यह घटना अपनी मां को बताई। मां ने पति का पक्ष लिया और बच्ची को यह बात किसी और से न बताने को कहा। बच्ची ने मामला अपने एक रिश्तेदार को बताया। रिश्तेदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज गया है। एसओ ने बताया कि कोई अभिभावक नहीं होने के कारण किशोरी को फिलहाल चाइल्ड लाइन संस्था को सौंपा गया है।