फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ट्रांसफार्मर से टकराई बैंड रेहड़ी, करंट से दो किशोरी श्रमिकों की मौत

ट्रांसफार्मर से टकराई बैंड रेहड़ी, करंट से दो किशोरी श्रमिकों की मौत

Wed, 21 Feb 2018 05:24 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से टकराई बैंड रेहड़ी, करंट से दो किशोरी श्रमिकों की मौत
ट्रांसफार्मर से टकराई बैंड रेहड़ी, करंट से दो किशोर श्रमिकों की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
लोनी। नाईपुरा कालोनी में सोमवार देर रात बैंड रेहड़ी के ट्रांसफार्मर से टकराने जाने से दो किशोर श्रमिकों की करंट से मौत हो गई, जबकि सात झुलस गए। एक श्रमिक की जीटीबी में हालत नाजुक बताई जा रही है। श्रमिक चढ़त के बाद बैंड रेहड़ी को दुकान पर लेकर जा रहे थे।

नाईपुरा कालोनी के एक स्कूल में सोमवार रात को शादी थी। लक्ष्मी गार्डन नाला रोड के पास एक दुकान से बैंड बुलवाया गया था। बारात चढ़त के बाद श्रमिक अतुल, शुभम, कालू, रिंकू, सीताराम, प्रिंस, फुरकान, सूरज और अर्जुन बैंड रेहड़ी को लेकर दुकान पर लौट रहे थे। श्रमिक आर्य नगर इंडस्ट्रियल एरिया की एक पतली गली से रेहड़ी को निकाल रहे थे। इसी दौरान गली में एक फैक्ट्री के बाहर लगे ट्रांसर्फामर से टकराने पर रेहड़ी में करंट उतर आया। करंट से सभी श्रमिक झुलस गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस झुलसे श्रमिकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने सरस्वती विहार निवासी अतुल (17) और पुष्पांजलि विहार निवासी शुभम (17) को मृत घोषित कर दिया। एक की श्रमिक को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य श्रमिकों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed