{"_id":"59667c3f4f1c1ba16e8b4693","slug":"171499888703-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से रिटायर्ड डीडीए कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से रिटायर्ड डीडीए कर्मी की मौत
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से रिटायर्ड डीडीए कर्मचारी की मौत
जावली गांव में बुधवार सुबह एलटी लाइन के करंट से डीडीए के रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच में जुटी है।
जावली गांव निवासी जगवीर सिंह (61) डीडीए में बतौर माली तैनात थे। वह पांच माह पूर्व रिटायर हुए थे। बुधवार सुबह खेत से होकर गुजर रहे थे। तभी घर से कुछ दूरी पर टूटे पडे़ एलटी लाइन के तार से उन्हें करंट लग गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पड़ोसियों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। साथ ही विद्युत निगम को सूचना देकर बिजली बंद कराई। जगवीर सिंह के भाई धर्मवीर का कहना है कि देर रात लाइन टूट गई थी। जिसकी सूचना निगम के अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन शिकायत के बावजूद निगम ने टूटे तार को सही नहीं कराया।
उनका कहना है कि यदि निगम अधिकारी शिकायत पर तार को जुड़वा देते। तो हादसा टल सकता था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। लोनी कोतवाली एसएचओ राकेश सिंह का कहना है कि यदि परिजन तहरीर देते हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी।