फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   17-18 to take the passport application Baghpat camp

17-18 को बागपत में लगेगा पासपोर्ट आवेदन शिविर

Thu, 01 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 01 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
17-18 to take the passport application Baghpat camp
पासपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। रीजनल पासपोर्ट कार्यालय की ओर से बागपत सहित चार जनपदों के आवेदकों के लिए पासपोर्ट आवेदन शिविर आयोजित किया जाएगा। बागपत में 17 व 18 दिसंबर को लगने वाले विशेष पासपोर्ट आवेदन शिविर में आवेदन दस्तावेज पूरे होने पर ऑन स्पॉट ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


शिविर में बागपत के अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले के आवेदक भी आवेदन कर सकेंगे। रीजनल पासपोर्ट कार्यालय की ओर से अभी बागपत में शिविर के लिए जगह निर्धारित नहीं हुई है।
विज्ञापन


शिविर के लोगों की सुविधा को देखते हुए डीएम कार्यालय सभागार या फिर नगर पालिका कार्यालय में लगने की संभावना जताई जा रही है। शिविर में आने वाले लोगों के पास सभी जरूरी दस्तावेज होने पर उनका ऑन स्पॉट ऑनलाइन आवेदन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीजनल पासपोर्ट ऑफीसर सुब्रतो हाजरा ने बताया कि  चारों जनपदों के आवेदकों की सुविधा के लिए विशेष पासपोर्ट आवेदन शिविर लगाया जाएगा। दो दिवसीय शिविर में आकर अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed