फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1.62 lakh cases settled in Lok Adalat

Ghaziabad News: लोक अदालत में निपटे 1.62 लाख केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
1.62 lakh cases settled in Lok Adalat
गाजियाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार ने सुबह दस बजे राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत कराई। लोक अदालत में 162,775 वादों का निस्तारण किया गया। आरोपियों पर 1.71 करोड़ रुपये का अर्थदंड लगाया गया। जबकि अलग-अलग मामलों में 3.58 करोड़ रुपये पक्षकारों को दिलाए गए।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश सीबीआई व लोक अदालत के नोडल अधिकारी परवेंद्र शर्मा ने बताया कि परिवार न्यायालय में आपसी सुलह समझौते के आधार पर वैवाहिक एवं भरण पोषण संबंधी 80 मामलों का निस्तारण कराया गया। लघु प्रकृति के मामले में लेबर एक्ट, वाणिज्य अधिनियम, बाट माप अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम, आबकारी अधिनियम, जिला परिषद अधिनियम आदि के मामलों को निस्तारित किया गया।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुमार मिताक्षर ने बताया कि वाहन दुर्घटना प्रतिकर से संबंधित कुल 76 मामलों का निस्तारण हुआ। पीड़ितों व उनके परिजनों को तीन करोड़ 58 लाख 91 हजार नौ रुपये देने के आदेश दिए गए। अलग-अलग बैंकों के ऋण संबंधी कुल 320 केसों का निस्तारण किया गया। राजस्व संबंधी एक लाख 21 हजार 851 मामले निस्तारित हुए। इनमें कई करोड़ रुपये अर्थदंड भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत के जानकारों का कहना था कि लंबे समय तक चली वकीलों की हड़ताल के दौरान बहिष्कार की घोषणा से असमंजस की स्थिति से इस बार निस्तारण कम हुआ। हालांकि सचिव का कहना है कि वकीलों का पूरा सहयोग रहा।
लोक अदालत में अपर जिला जज हीरालाल, नजारत के प्रभारी अधिकारी नीरज गौतम, कोर्ट मैनेजर सहित अन्य न्यायाधीश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed