फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   16 hours late trains, passenger suffering

ट्रेनें 16 घंटे तक लेट, यात्री बेहाल

Tue, 13 Dec 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 13 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
16 hours late trains, passenger suffering
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमरउजाला

गाजियाबाद। कोहरे के कारण बिगड़े ट्रेनों के शेड्यूल से यात्री परेशान हैं। मंगलवार को गाजियाबाद से होकर जाने वाली छह ट्रेनें कैंसल रहीं। वहीं, बुधवार और बृहस्पतिवार को भी दो ट्रेनों को रद्द किया गया है। दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें चार से 16 घंटे की देरी से चलीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे यात्री प्लेटफार्म पर अपनी गाड़ी का इंतजार करते हुए नजर आए। दिल्ली डिवीजन के पीआरओ कुलतार सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों का शेड्यूल अभी ठीक नहीं हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार को अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मंडुवाहडीह एक्सप्रेस, दिल्ली मालदा टाउन फारक्का एक्सप्रेस, नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेंनें रद्द करनी पड़ीं। बुधवार को नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस और दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेनें स्थगित रहेंगी। वहीं 15 दिसंबर को जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेट चलने वाली ट्रेनें
नीलांचल एक्सप्रेस 16:35 घंटे, नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी 4:50 घंटे, दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस 5:40 घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस 9:55 घंटे, काशी-विश्वनाथ एक्सप्रेस 7:55 घंटे, विक्रमशिला एक्सप्रेस 9 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 3:55 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 4:05 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 7:15 घंटे लेट रही।


रेलवे बोर्ड की टीम लेगी जनसुविधाओं का जायजा
रेलवे बोर्ड की 16 सदस्यीय टीम बुधवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन मे जनसुविधाओं का जायजा लेगी। रेलवे की ओर से जनसुविधाओं का स्तर सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत टीम गाजियाबाद पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed