फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सीआरआरआई ने सौंपी रिपोर्ट, आईटीएमएस पर तेज होगा काम

सीआरआरआई ने सौंपी रिपोर्ट, आईटीएमएस पर तेज होगा काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
सीआरआरआई ने सौंपी रिपोर्ट, आईटीएमएस पर तेज होगा काम
सीआरआरआई ने सौंपी रिपोर्ट, आईटीएमएस पर तेज होगा काम
विज्ञापन


गाजियाबाद। शहर के यातायात प्रबंधन को लेकर सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) ने अपनी रिपोर्ट जीडीए को सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर महानगर के यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की तकनीकी खामियां को दूर कर काम शुरू किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर प्रमुख चौराहों, जंक्शनों व कटों का मिलान होने के बाद काम शुरू किया जाएगा। आईटीएमएस के काम को शुरू करने से पहले जीडीए ने सीआरआरआई को शहर में जाम और यातायात व्यवस्था में व्यवधान बनने वाले प्रमुख चौराहों व कटों की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा था। सीआरआरआई की रिपोर्ट से मिलान करने के बाद ही करीब 55 करोड़ की इस परियोजना पर काम शुरू किया जाएगा। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आईटीएमएस का पूरा खाका ट्रैफिक पुलिस के साथ सर्वे कर तैयार किया जा चुका है। वहीं प्रोजेक्ट के काम के लिए चुनी जाने वाली एजेंसी तय होने का काम आखिरी चरण में है। बीते दिनों आईटीएमएस के तीन कंपनियों ने जीडीए में प्रजेंटेशन दिया था। 55 करोड़ के प्रोजेक्ट में 45 करोड़ जीडीए और 10 करोड़ नगर निगम खर्च करेगा। काम को पूरा करने की नौ माह की समयसीमा तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed