{"_id":"5ce306bbbdec22077268a3c6","slug":"155838232011-ghaziabad-news126","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी नौकरी पाने को मोर्चा खोलने की तैयारी में सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी नौकरी पाने को मोर्चा खोलने की तैयारी में सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थायी नौकरी पाने को मोर्चा खोलने की तैयारी में सफाई कर्मचारी
गाजियाबाद। वेतन बढ़ाने और वर्ष 2001 से पूर्व के कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की मांग को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारी अब मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ ने नगरायुक्त को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी मांगें न मानीं गई तो वह कामबंद हड़ताल कर आंदोलन करेंगे।
सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद ने कहा कि नगर निगम में करीब 2600 से ज्यादा ऐसे कर्मचारी हैं जो 20-20 साल से काम कर रहे हैं। उनका वेतन सिर्फ 10500 रुपये प्रतिमाह है। उनका कहना है कि महंगाई के दौर में इतने कम वेतन में गुजारा करना संभव नहीं है। उन्होंने वर्ष 2001 के पूर्व से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को स्थायी किए जाने और अन्य कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिलाए जाने की मांग की। जलकल यूनियन के अध्यक्ष रतेंद्र चौहान और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ढिलौर ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों की मांगें न मानीं गई तो कर्मचारी कामबंद कर आंदोलन करेंगे। नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।