फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सात दिनों से नहीं आ रही पानी, महिलाएं शिकायत करने निगम कार्यालय पहुंची

सात दिनों से नहीं आ रही पानी, महिलाएं शिकायत करने निगम कार्यालय पहुंची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
सात दिनों से नहीं आ रही पानी, महिलाएं शिकायत करने निगम कार्यालय पहुंची
सात दिनो से पानी की किल्लत, निगम कार्यालय पहुंची महिलाएं
विज्ञापन


साहिबाबाद। मोहन नगर स्थित ओम नगर कॉलोनी में सात दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को महिलाओं ने नगर निगम में शिकायत दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द ही समस्या का हल नहीं निकला तो वह बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

नगर निगम की तरफ से मोहन नगर स्थित सीडब्ल्यूआर से ओम नगर कॉलोनी में पानी की सप्लाई की जाती है। इलाके में पानी की लाइन दब गई है। इसकी वजह से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। करीब एक सप्ताह हो गया है कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है। लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोग आसपास लगे हैंडपंप से पानी भरकर रोजमर्रा का काम करने को मजबूर हैं। पानी नहीं आने से परेशान महिलाएं एकत्रित होकर सोमवार को नगर निगम पहुंची। उन्होंने पानी नहीं आने की शिकायत नगर निगम अधिकारियों से की। महिलाओं ने ओमनगर की पेयजल लाइन की जांच करने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में पानी नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। यहां के लोग घरेलू उपयोग के लिए बाजार से पानी खरीदकर काम करते हैं। वहीं बृजविहार के लोगों को मात्र बीस मिनट ही पानी मिला। लोगों ने बोतल बंद पानी खरीदकर रोजमर्रा का काम किया। अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि ओम नगर में मुख्य पेयजल लाइन की जांच के लिए खुदाई कराई गई। मंगलवार को जांच के बाद लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed