{"_id":"5ce302debdec22077b4589d9","slug":"15583813311326-ghaziabad-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी गंगनहर पर आज रात्रि से 26 मई तक रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी गंगनहर पर आज रात्रि से 26 मई तक रहेगा रूट डायवर्जन
Tue, 21 May 2019 09:29 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद एनएच-9 के चौड़ीकरण के कारण मसूरी-गंगनहर पर बन रहे फ्लाईओवर पर गार्डर रखने के कारण मंगलवार रात से 26 मई तक रूट डायवर्जन रहेगा। रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों का आना जाना वर्जित रहेगा। वाहनों को ट्रैफिक डायवर्जन वाले मार्गों से होकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक एसएन सिंह ने बताया कि मसूरी में हाइवे का चौड़ीकरण हो रहा है। गंगनहर पर फ्लाईओवर पर गर्डर रखने के कारण एक सप्ताह तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। उन्होंने कहा कि लोग डायवर्जन वाले रूट से होकर जाएं, जिससे यात्रियों के सामने किसी प्रकार की समस्या खड़ी न हो सके।
विज्ञापन
इस दौरान डासना से हापुड़ जाने वाले वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से सिकंदराबाद की ओर भेजा जाएगा। हापुड़ जाने वाले छोटे वाहन मसूरी चौराहे से धौलाना होते हुए जाएंगे। लालकुआं से हापुड़ जाने वाले सभी भारी वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होकर सिकंदराबाद जाएंगे।
विज्ञापन
हापुड़ से आने वाले बड़े वाहन पिलखुवा से धौलाना, दादरी होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे। हापुड़ से आने वाले छोटे वाहन पिलखुवा से धौलाना होकर आएंगे। उन्होंने कहा कि रात्रि 11 से सुबह 5 बजे तक डायवर्जन वाले मार्गों से ही यात्रा करें।