{"_id":"5ce302d4bdec2207114c0024","slug":"15583813211-shahibabad-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आए साइकिल सवार दो बच्चे एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आए साइकिल सवार दो बच्चे एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आए दो बच्चे एक की मौत एक घायल
लोनी। कोतवाली लोनी स्थित ईदगाह के पास सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे साइकिल चला रहे दो बच्चे ट्रक की चपेट में आ गए। घटना के दौरान चालक ट्रक को बैक कर रहा था। हादसे में दोनों घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक बच्चे की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बच्चे की मौत के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
त्यागी मार्केट निवासी अब्दुल सलाम पत्नी रूबीना पांच लड़के और एक लड़की के साथ रहते हैं। वह गिरी मार्केट में होटल चलाते हैं। सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे इनका दूसरे नंबर का बेटा मौहम्मद शाद (8) अपने दोस्त अली शेर (10) के साथ घर से कुछ मीटर की दूरी पर साइकिल चला रहे थे। तभी एक ट्रक चालक ने अपने ट्रक को तेजी से बैक करने लगा। इस दौरान साइकिल सवार दोनों बच्चे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने दोनों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां मौहम्मद शाद की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली एसएचओ संजय वर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
अली शेर के जन्म दिन तैयारी कर रहे थे परिजन
वारिस त्यागी मार्केट में परिवार के साथ रहते हैं। वह इलाके में ही ज्वेलरी बॉक्स बनाने का काम करते हैं। इनका एक बेटा अली शेर कक्षा दो में पढ़ता है। वारिस के भाई अमन ने बताया कि सोमवार को अली शेर का जन्मदिन था। वह अपने दोस्त मौहम्मद शाद के साथ साइकिल चल रहा था।
विज्ञापन
इलाके में मातम का माहौल
ट्रक की चपेट में आकर मौहम्मद शाद की मौत की खबर सुनकर परिवार समेत आसपास के इलाके में मातम का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कक्षा एक का छात्र शाद बहुत ही हंसमुख बच्चा था।