{"_id":"5ce30028bdec2207680ebda8","slug":"155838063718-shahibabad-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिक्स मार्शल आर्ट्स में केशव शर्मा ने हासिल किया ब्लैक बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिक्स मार्शल आर्ट्स में केशव शर्मा ने हासिल किया ब्लैक बेल्ट
विज्ञापन
मिक्स मार्शल आर्ट्स में केशव शर्मा को मिला ब्लैक बेल्ट
साहिबाबाद। ताइक्वांडो, जूडो, मुएथाई आदि प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद के केशव शर्मा ने एक दो नहीं बल्कि 16 स्वर्ण, सात रजतऔर पांच कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। हाल ही में रणजीत मिक्स मार्शल आर्ट्स सेल्फ डिफेंस एकेडमी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में केशव शर्मा ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया है।
रणजीत मिक्स माशर्ल आर्ट्स के संस्थापक व अध्यक्ष रेंशी तरुण शर्मा ने बताया कि केशव शर्मा पिछले पांच वर्षों से मार्शल आर्ट्स का अभ्यास कर रहे हैं। अब तक केशव नेे जनपदीय, मंडलीय, राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुल 27 मेडल जीते हैं। केशव अपने हुनर से जिले और प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन कर रहे हैं। केशव के कोच रेंशी तरुण शर्मा ने बताया कि 2018 व 2019 में स्पोर्ट्स गौरव अवॉर्ड व पांच बार बेस्ट फाइटर का खिताब देकर सम्मानित किया जा चुका है। इन्होंने अब तक मिक्स मार्शल आर्ट्स, फुल व सेमी कांटेक्ट कराटे, ग्रेपलिंग, जूडो, वुशू, ताइक्वांडो, कूडो, मुएथाई आदि खेलों से पदक हासिल किए हैं।