{"_id":"5aa6dbe24f1c1baf758b5194","slug":"152088494720-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्याग्रह एक्सप्रेस के लेट आने पर यात्रियों का स्टेशन पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्याग्रह एक्सप्रेस के लेट आने पर यात्रियों का स्टेशन पर हंगामा
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्याग्रह एक्सप्रेस के लेट आने पर यात्रियों का स्टेशन पर हंगामा
पिलखुवा। सत्याग्रह एक्सप्रेस के एक घंटे लेट आने से परेशान यात्रियों ने सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों समय पर ट्रेन का संचालन कराने की मांग की।
सोमवार सुबह दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन पिलखुवा के अध्यक्ष वेदप्रकाश भारद्वाज के नेतृत्व में यात्री रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए। इस दौरान सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के लेट आने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित यात्रियों ने बताया कि सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन सुबह के समय स्टेशन पर करीब एक घंटे लेट पहुंचती है। इससे ड्यूटी पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों ने समय पर ट्रेन का संचालन कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राजीव शर्मा, ऋषिपाल, रामकुमार, लोकेश, साजिद, सुरेश तोमर, बिट्टू तोमर, राकेश तोमर आदि शामिल रहे। उधर, स्टेशन मास्टर कृष्णा कुमार ने बताया कि कुछ कारणों से ट्रेन लेट हो गई थी। ऐसा बार-बार नहीं होता है।