फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मोदीनगर में दुकानों में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की कोशिश

मोदीनगर में दुकानों में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की कोशिश

Tue, 03 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
मोदीनगर में दुकानों में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की कोशिश
मोदीनगर में दुकानों में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की कोशिश
विज्ञापन


मोदीनगर। दलित समाज के सैकड़ों लोगों ने सोमवार को हाईवे पर जमकर हुड़दंग मचाया। हाईवे स्थित दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ और लूटपाट की। व्यापारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच खूब झड़प हुई। हाईवे पर करीब पांच घंटे तक प्रदर्शनकारियों ने बवाल मचाया।
सुबह करीब नौ बजे दलित समाज से जुड़े सैकड़ों लोग बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। जुलूस के रूप में एकत्र होकर हाईवे पर आ गए। करीब पांच घंटे तक प्रदर्शनकारियों ने बवाल काटा। छह-सात दुकानों में लूटपाट की। तहसील पहुंचकर ट्रैक्टर खड़ा कर करीब 20 मिनट तक हाईवे जाम रखा। इस दौरान आगजनी की भी कोशिश की गई। सूचना पर एसएसपी वैभव कृष्ण, एसपी क्राइम प्रकाश कुमार, एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य, एसडीएम पवन अग्रवाल, एएसपी रवि कुमार, निवाड़ी थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह व भोजपुर थाना प्रभारी रामेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से स्थिति पर काबू पाया। बाद में उपद्रवियों ने एसडीएम पवन अग्रवाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन


डंडे दिखाकर व्यापारियों को धमकाया
उपद्रवियों ने हाईवे पर पुलिस अधिकारियों के सामने जमकर डंडे लहराए। बिजली के पोल पर लगे होर्डिंग को गिरा दिया। दुकानें बंद कराने के लिए डंडे दिखाकर दुकानदारों को धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों में की लूटपाट
उपद्रवियों ने बस स्टैंड स्थित एसके एंड संस के मालिक संजीव गुलाटी की दुकान में तोड़फोड़ की। जोगेंद्र की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। वहीं चंचल इलेक्ट्रिक की दुकान पर तोड़फोड़ और लूटपाट की। त्रिलोक की दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। एक दर्जन निजी-सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

व्यापारी संगठन में रोष
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दलित समाज के उपद्रव करने वाले लोगों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अराजकता और बेवजह व्यापारियों से मारपीट, लूटपाट करना पुलिस-प्रशासन की नाकामी को साबित करता है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। संजय गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।


रूट डायवर्जन, राहगीर परेशान
हुड़दंग देख पुलिस-प्रशासन ने वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया था। इस कारण राहगीर बस स्टैंड से लेकर कादराबाद तक अपना सामान सिर पर रखकर करीब चार किमी का पैदल चले। स्कूली बच्चे, छात्राएं और महिलाएं भी परेशान रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed