फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   15.06 lakh cheated by giving profit of Rs 1200 in stock trading

Ghaziabad News: स्टॉक ट्रेडिंग में 1200 का मुनाफा देकर ठगे 15.06 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:30 PM IST
विज्ञापन
15.06 lakh cheated by giving profit of Rs 1200 in stock trading
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने महिला को अपने झांसे में लिया और स्टॉक ट्रेडिंग मोबाइल एप के माध्यम से 15.06 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने अलग-अलग 14 बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर किए और तीन चार लोगों से मोबाइल पर स्टॉक ट्रेडिंग की बाबत बातचीत भी की। पीड़िता ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित साया जैनिथ फ्लैट निवासी श्राबोनी मित्रा (56) पत्नी राणा मित्रा ने बताया कि 23 सितंबर 2024 को उनके मोबाइल पर इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म का विज्ञापन उनके व्हाट्सएप पर आया। संपर्क करने पर शारदा बेलानी नाम के व्यक्ति से बातचीत हुई, जिसने खुद को एक प्रोफेसर और व्यवस्थापक बताया। श्राबोनी मित्रा ने स्टॉक ट्रेडिंग की बाबत जानकारी ली तो उन्हें लिंक भेजा गया और व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप का नाम ए56-एरिस1 वीएस1 इंवेस्टमेंट था। ग्रुप में जानकारी मिली कि मॉरीशस की कंपनी एरिस कैपिटल के प्रोफेसर जो सह संस्थापक बनने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने ग्रुप पर स्टॉक ट्रेडिंग के टिप्स देने शुरू किए।
विज्ञापन

साइबर ठगों द्वारा भेजे गए फार्म पर श्राबोनी ने तमाम जानकारी साझा कर दी। इस फार्म में बैंक, आधार, मोबाइल और केवाईसी का विवरण साझा किया गया। इसके बाद लिंक भेजा गया और स्टॉक ट्रेडिंग में मोटा मुनाफे का झांसा दिया गया। रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए। इस दौरान साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते में मुनाफे के एक हजार 200 रुपये भी ट्रांसफर किए। बताया कि करीब ढाई माह तक ग्रुप पर बताए गए निर्देशों पर रुपये ट्रांसफर करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्राबोनी मित्रा को डी-मैट एकाउंट पर लाखों रुपये का मुनाफा भी दर्शाया गया और बधाई भी दी गई। जब रुपये निकालने का प्रयास किया तो उन्हें जीएसटी और अन्य करों की बात कहकर लाखों रुपये जमा कराए गए। इसके बाद भी धनराशि नहीं निकली और उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed