फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1,500 Applications for 350 Plots

Ghaziabad News: 350 प्लॉटों के लिए 1500 आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
1,500 Applications for 350 Plots
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में अपनी जमीं अपना आसमान के तहत 350 भूखंडों के लिए सोमवार तक 1500 आवेदन जीडीए में किए गए हैं। अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 40 वर्ग मीटर से लेकर 200 वर्ग मीटर तक आवासीय भूखंडों काटे गए हैं। 35 हजार रुपये वर्ग मीटर की दर निर्धारित की गई है। ई-लॉटरी के जरिये आवासीय भूखंडों का ड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन


अपर सचिव ने बताया कि इन भूखंडों को लेने वालों को यहां बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यहां से नमो भारत और दिल्ली-मेरठ रोड की दूरी 10 से 15 मिनट की है। योजना के अंतर्गत सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 10 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को पांच प्रतिशत पंजीकरण धनराशि जमा करनी होगी। इसके अतिरिक्त एकमुश्त भुगतान करने वाले आवंटियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार चार से छह प्रतिशत तक की छूट का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह योजना गाजियाबाद की प्रमुख एवं सुविकसित आवासीय योजनाओं में से एक है। सड़क संपर्क, सार्वजनिक सुविधाएं, हरित वातावरण और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed