{"_id":"6a78152ffd7bd028e2077101","slug":"15-year-old-girl-dies-of-snakebite-in-bayana-village-masuri-area-ghaziabad-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: सर्पदंश से किशोरी की मौत, 15 साल पहले सांप के डसने से ही मां की गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: सर्पदंश से किशोरी की मौत, 15 साल पहले सांप के डसने से ही मां की गई थी जान
Sun, 09 Aug 2026 11:20 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क,गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क,गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:20 AM IST
सार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के बयाना गांव में सर्पदंश से 15 वर्षीय किशोरी साक्षी की मौत हो गई। पड़ोसी अरुण चंद्रा ने बताया कि रविवार रात करीब पौने नौ बजे कल्लू की बेटी साक्षी बर्तन धो रही थी, उसी समय हाथ में काले रंग के सर्प ने डस लिया।
विज्ञापन
सर्पदंश से किशोरी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र के बयाना गांव में रविवार रात एक 15 वर्षीय किशोरी की सर्पदंश से मौत हो गई। करीब 15 साल पहले इसी तरह की एक घटना में किशोरी की मां की भी जान चली गई थी। किशोरी की मौत से परिजनों का रो रोककर बुरा हाल है।
विज्ञापन
पड़ोसी अरुण चंद्रा ने बताया कि रविवार की रात लगभग पौने नौ बजे कल्लू की बेटी साक्षी अपने घर में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान एक काले रंग के सर्प ने उसे डस लिया। आनन-फानन में परिजनों ने साक्षी को बचाने के लिए कई अस्पतालों का चक्कर लगाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, किशोरी को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
साक्षी की मां राखी की भी आज से लगभग 15 वर्ष पूर्व सर्पदंश से ही मौत हो गई थी। यह घटना परिवार पर विपत्ति का दोहरा वार साबित हुई है। एक ही परिवार में मां और बेटी की सर्पदंश से मौत की खबर से पूरे गांव में दुख की लहर दौड़ गई है। लोगों में सर्पदंश की घटनाओं को लेकर भय और चिंता का माहौल है।
विज्ञापन